महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ और ओलिंपिक कांस्य पदकधारी महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकाम को प्रतिष्ठित पदम भूषण पुरस्कार के लिए चुना गया जबकि छह अन्य खिलाड़ी पदक श्री पुरस्कार की सूची में शामिल हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ और ओलिंपिक कांस्य पदकधारी महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकाम को प्रतिष्ठित पदम भूषण पुरस्कार के लिए चुना गया जबकि छह अन्य खिलाड़ी पदक श्री पुरस्कार की सूची में शामिल हैं।
पिछले साल के शुरू में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संन्यास की घोषणा करने वाले भारतीय ‘दीवार’ के नाम से मशहूर 40 वर्षीय द्रविड़ ने करीब 25,000 रन बनाए हैं।
द्रविड़ और मैरीकाम के अलावा छह अन्य खिलाड़ी पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल, पहलवान योगेश्वर दत्त, पराएथलीट एचएस गिरिशा, लंदन ओलिंपिक में रजत पदक जीतने वाले निशानेबाज विजय कुमार, मुक्केबाज एन डिंको सिंह और नौकाचालक बजरंग लाल ताखड़ को पदक श्री पुरस्कार के लिए चुना गया।
पूर्व भारतीय कप्तान द्रविड़ ने 52.31 के औसत से 164 टेस्ट में 13,288 रन जबकि 344 वनडे में 39.16 के औसत से 10,889 रन बनाए हैं।
द्रविड़ इस सू़ची में एकमात्र क्रिकेटर हैं जो सचिन तेंदुलकर (15,645) और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (13,378) के बाद टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं।
मैरीकाम लंदन में 51 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीतकर ओलिंपिक में पदक जीतने वाली पहली महिला मुक्केबाज हैं। यह 29 वर्षीय मणिपुरी मुक्केबाज पांच बार की विश्व चैम्पियन भी है।
इस महिला मुक्केबाज ने छह विश्व चैम्पियनशिप में प्रत्येक में पदक अपने नाम किया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं