विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2017

बैडमिंटन: एचएस प्रणय सिंगल्‍स की रैंकिंग में 10वें स्‍थान पर पहुंचे

राष्ट्रीय चैंपियन एचएस प्रणय बीडब्ल्यूएफ की ताजा विश्व रैंकिंग में एक पायदान चढ़कर टॉप 10 में शामिल हो गए हैं.

बैडमिंटन: एचएस प्रणय सिंगल्‍स की रैंकिंग में 10वें स्‍थान पर पहुंचे
प्रणय पिछले सप्ताह अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 11वीं रैंकिंग पर पहुंचे थे (फाइल फोटो)
  • पिछले सप्‍ताह 11वें नंबर पर थे प्रणय
  • किदांबी श्रीकांत दूसरे स्‍थान पर बरकरार
  • साई प्रणीत 16वें स्‍थान पर खिसके
नई दिल्ली: राष्ट्रीय चैंपियन एचएस प्रणय बीडब्ल्यूएफ की ताजा विश्व रैंकिंग में एक पायदान चढ़कर टॉप 10 में शामिल हो गए हैं. यूएस ओपन चैंपियन प्रणय पिछले सप्ताह ही अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 11वीं रैंकिंग पर पहुंचे थे. उन्होंने अपनी रैंकिंग में सुधार जारी रखा और अब वह दसवें स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्हें इस सत्र में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने का इनाम मिला है. वह इंडोनेशिया ओपन और फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे थे. हालांकि चाइना ओपन में प्रणय को दूसरे दौर में हारकर प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ा है.
 प्रणय ने श्रीकांत को हराकर राष्‍ट्रीय बैडमिंटन खिताब जीता था. इस सत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले किदाम्बी श्रीकांत दूसरे नंबर पर बने हुए हैं जबकि सिंगापुर ओपन चैंपियन बी साई प्रणीत एक पायदान नीचे 16वें स्थान पर खिसक गए हैं. चोटिल होने के कारण पिछले कुछ टूर्नामेंट में नहीं खेलने वाले समीर वर्मा शीर्ष 20 से बाहर हो गये हैं. घुटने की चोट से उबर रहे अजय जयराम भी एक पायदान नीचे 23वें स्थान पर खिसक गए हैं.

वीडियो: साइना नेहवाल से खास बातचीत

महिलाओं के एकल में पीवी सिंधु दूसरे और साइना नेहवाल 11वें नंबर पर बनी हुई हैं. अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की महिला युगल जोड़ी 24वें स्थान पर है. प्रणव जेरी चोपड़ा और सिक्की की मिश्रित युगल जोड़ी हालांकि एक पायदान नीचे 17वें स्थान पर खिसक गयी है.(इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
HS Prannoy, BWF World Ranking, Top 10
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com