विज्ञापन

12 महीने पुरानी सीरीज की नेटफ्लिक्स पर धूम, टॉप-5 में शामिल 6 एपिसोड की ये स्पाई थ्रिलर, IMDb पर 7.2 रेटिंग

नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते एक से बढ़कर एक कंटेंट आ रहा है. लेकिन फिर भी एक ऐसी सीरीज है जो पिछले एक साल बाद भी टॉप-10 में शामिल हैं. इसकी कोई मरी गिरी पोजीशन नहीं बल्कि ये टॉप-5 में है. पढ़ें क्या है इसका नाम और क्यों है खास.

12 महीने पुरानी सीरीज की नेटफ्लिक्स पर धूम, टॉप-5 में शामिल 6 एपिसोड की ये स्पाई थ्रिलर, IMDb पर 7.2 रेटिंग
नेटफ्लिक्स पर एक साल से छाई ये वेब सीरीजी
Social Media
नई दिल्ली:

ओटीटी प्लैटफॉर्म पर कंटेंट की कमी नहीं है. हर दिन हर हफ्ते नया कंटेंट दस्तक देता है. फिर चाहें फिल्में हों या दिलचस्प सीरीज आपके पास चुनने के लिए कई ऑप्शन होते हैं लेकिन फिर भी इस बीच कुछ ऐसा कंटेंट भी होता है जिसे रिलीज हुए भले ही काफी समय हो चुका हो लेकिन फिर भी लोग इसे देखना पसंद करते हैं और बार बार देखे जाने की वजह से इसकी रेटिंग लगातार टॉप-10 में रहती हैं. फिलहाल हम आपको ऐसे ही एक सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं. ये आई तो करीब 12 महीने पहले थी लेकिन इसे अब भी खूब देखा जा रहा है. यही वजह है कि सीरीज आज भी टॉप-10 में बनी हुई है.

जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं वह नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और रिलीज हुए एक साल पूरे होने के बाद भी ये फिल्म ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई है. इस स्पाई थ्रिलर रिलीज की कहानी 1970 के दशक की सच्ची घटनाओं पर आधारित है. इसमें एक निडर भारतीय जासूस को पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम को नाकाम करने के लिए सीमा पार एक शातिर दुश्मन का सामना करना पड़ता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

ये सीरीज है 'सारे जहां से अच्छा: द साइलेंट गार्जियन्स'. इस सीरीज में प्रतीक गांधी, सनी हिंदुजा, तिलोत्मा शोम और रजत कपूर जैसे मंझे हुए कलाकार हैं. ये सीरीज 13 अगस्त 2925 को रिलीज हुई थी. इस सीरीज की कहानी 1970 के दशक में भारत और पाकिस्तान के बीच न्यूक्लियर पावर बनने की सीक्रेट होड़ पर बेस्ड है. 

यह भी पढ़ें: तीन साल घर खाली बैठा था ऐश्वर्या का ये 'ऑनस्क्रीन भाई', गुजारा चलाने के लिए राम गोपाल वर्मा हर महीने देते थे 35 हजार

जैसा कि आप ऊपर दिए गए स्क्रीन शॉट में देख सकते हैं. रिलीज के एक साल बाद भी ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर टॉप-10 में बनी हुई है. इसे आप पांचवी पोजीशन पर कदम जमाए देख सकते हैं. वहीं नेटफ्लिक्स पर टॉप-5 की बात करें तो पहले नंबर पर ऑपरेशन सफेद सागर, दूसरे नंबर पर मुसाफिर कैफे, तीसरे नंबर पर स्पूकी इन लव, चौथे नंबर पर ऑवर स्टिकी लव और पांचवे नंबर पर सारे जहां से अच्छा को देख सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Netflix, Netflix Top 10, Saare Jahan Se Acha, Sunny Hinduja, Pratik Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com