ओटीटी आने के बाद मनोरंजन की कोई सरहद नहीं रही है. यूं तो पाकिस्तान में भारत की फिल्में सिनेमाघरों में बैन हैं. लेकिन ओटीटी पर भारतीय फिल्मों को जमकर पसंद किया जाता है. नेटफ्लिक्स के टॉप 10 में फिलहाल कई भारतीय फिल्में ट्रेंड कर रही हैं. इनमें नई रिलीज हुई फिल्मों के साथ-साथ 16 साल पुरानी एक कॉमेडी मूवी भी शामिल है, जो पाकिस्तान आइए जानते हैं कि कौन-सी 7 भारतीय फिल्में पाकिस्तान में सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं.
1. रिपोर्टिंग लाइव
यह हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आई क्राइम थ्रिलर फिल्म है. कहानी पत्रकारिता और अवैध बालू खनन से जुड़ी है. परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं. देवेन भोजानी और शेखर सुमन भी फिल्म में नजर आते हैं. फिल्म को ध्रुव त्रिपाठी ने डायरेक्ट किया है. आईएमडीबी रेटिंग 5.9 है.
2. बेबी डू डाई डू
हुमा कुरैशी की यह क्राइम थ्रिलर-एक्शन फिल्म भी टॉप 10 में है. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 5.9 है. इसमें सिकंदर खेर और चंकी पांडे समेत अन्य कलाकार भी हैं. हुमा कुरैशी ने फिल्म में एक्शन सीन किए हैं. नचीकेत समंत ने इसे डायरेक्ट किया है. फिल्म पिछले तीन हफ्तों से टॉप 10 में बनी हुई है.
3. धमाल 4
इस साल रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म धमाल 4 भी लिस्ट में जगह बना चुकी है. इसमें अजय देवगन, रितेश देशमुख, रवि किशन, ईशा गुप्ता, अरशद वारसी और जावेद जाफरी हैं. इंदर कुमार ने फिल्म को डायरेक्ट किया है. यह छह हफ्तों से टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है. आईएमडीबी रेटिंग 6.6 है.
4. गोलमाल 3
रोहित शेट्टी की 2010 में आई यह एक्शन-कॉमेडी फिल्म अब भी पाकिस्तान में चल रही है. इसमें अरशद वारसी, अजय देवगन, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और जॉनी लीवर थे. फिल्म पिछले एक हफ्ते से टॉप 10 में है. आईएमडीबी रेटिंग 5.8 है.
5. विश्वनाथ एंड सन्स
तमिल भाषा की यह एक्शन-रोमांटिक फिल्म कुछ दिनों पहले नेटफ्लिक्स पर आई थी. वेंकी अटुलुरी ने इसे डायरेक्ट किया है. फिल्म पांच हफ्तों से टॉप में ट्रेंड कर रही है. आईएमडीबी रेटिंग 7.2 है.
6. अल्फा
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की यह स्पाई थ्रिलर फिल्म भी लिस्ट में है. इसमें अनिल कपूर और बॉबी देओल भी इसमें हैं. शिव रवैल ने फिल्म को डायरेक्ट किया है. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 3.6 है. यह सात हफ्तों से पाकिस्तान में ट्रेंड कर रही है.
7. ओह माय डॉग
यह इमोशनल ड्रामा फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में आई थी. अमित राय ने इसे डायरेक्ट किया है. कहानी एक बच्चे और उसके कुत्ते मोमो के इर्द-गिर्द घूमती है. जब मोमो गायब हो जाता है तो बच्चा उसे ढूंढने निकलता है और कई चौंकाने वाले खुलासे होते हैं. आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है.
यह भी पढ़ें | Reporating Live Trailer: रेत माफिया के काले साम्राज्य का पर्दाफाश करेगी परिणीति चोपड़ा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं