विज्ञापन

प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही ठगों की ये फिल्म, नकली पापा ने चोर बच्चों से करवा डाली 9 हजार करोड़ की चोरी

प्राइम वीडियो की फिल्म 'मास्टरप्लान' दुनियाभर में टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है. फिल्म की कहानी एक ठग की है जो नकली बाप बनकर नौ हजार करोड़ रुपये की चोरी को अंजाम देता है. जानें फिल्म की कहानी, स्टार कास्ट और आईएमडीबी रेटिंग.

प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही ठगों की ये फिल्म, नकली पापा ने चोर बच्चों से करवा डाली 9 हजार करोड़ की चोरी
प्राइम वीडियो पर नकली फैमिली ने मचाई धूम, 8 देशो में नंबर वन पर ट्रेंड कर रही ये फिल्म
IMDb
नई दिल्ली:

ओटीटी की दुनिया में क्राइम, ठगी और करोड़ों की लूट पर बनी कहानियों को पसंद करने वालों की कोई कमी नहीं है. इन दिनों प्राइम वीडियो पर एक ऐसी ही फिल्म खूब छाई हुई है. इस फिल्म की कहानी नकली बाप और उसके बेटा-बेटी की है. अपने इसी कंटेंट की वजह से फ्लिक्सपेट्रोल के आंकड़ों के मुताबिक ये 8 देशों में नंबर वन पर है जबकि पुरी दुनिया में ये दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. प्राइम वीडियो पर ये फिल्म 16 अक्तूबर 2026 को रिलीज हुई थी.

मास्टरप्लान की स्टारकास्ट और प्लॉट

प्राइम वीडियो की इस फिल्म को थॉमस विंसेंट ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में स्टेनली टुच्ची, सिमोना तबास्को और विक्टर बेलमोंडा लीड रोल मे हैं. फिल्म की कहानी मास्टर थीम रोजर (टुच्ची) की है जो कियारा (सिमोना) और जे (विक्टर) को बताता है कि वो उनका पिता है. वो उन्हें डीएनए रिपोर्ट भी दिखाता है और फिर उनसे लगभग 9000 करोड़ रुपये की मोनालिसा की पेंटिंग चोरी करवाता है. अब चोरी हो पाती है या नहीं? रोजर का सच क्या है? इन सब सवालों के जवाब तो फिल्म देखने पर मिलेंगे, लेकिन इतना जरूर है कि ये एक हल्की-फुल्की फिल्म है और मजेदार भी है.

मास्टरप्लान की आईएमडीबी रेटिंग और भारत में रेटिंग

मास्टरप्लानल की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसे 10 में से 5.4 की रेटिंग मिली है. जबकि प्राइम वीडियो के टॉप 10 में भारत में 23 अक्तूबर को ये 10वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. 

अगर आपको ऐसी फिल्में पसंद हैं, जिनमें ठगी का प्लान, नकली पहचान और बड़े आर्थिक अपराध कहानी को आगे बढ़ाते हैं, तो मास्टरप्लान को एक बार जरूर आजमाया जा सकता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prime Video, Prime Video Movies Top 10, Hindi News, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com