भारतीय शटलर बी साई प्रणीत. (फाइल फोटो)
- 21 अगस्त से शुरू हो रही है विश्व चैंपियनशिप
- भारतीय खिलाड़ी भी पेश करेंगे दावेदारी
- महिला वर्ग में सिंधु, साइना को पहले दौर में मिला है बाई
नई दिल्ली:
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बी साई प्रणीत का मानना है कि 21 अगस्त से शुरू हो रही विश्व चैंपियनशिप में लिन डैन, ली चोंग वेई और चेन लोंग की तिकड़ी खिताब की सबसे प्रबल दावेदार होगी. दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी ली, पांच बार के विजेता डैन और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता लोंग लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन में छाए हुए हैं. हालांकि भारतीय खिलाड़ियों प्रणीत, किदाम्बी श्रीकांत और एचएच प्रणॉय को हाल ही में उनके खिलाफ कामयाबी मिली है.
यह भी पढ़ें : वर्ल्ड चैंपियनशिप के पहले दौर में पीवी सिंधु और साइना नेहवाल को बाई
'सुपर सीरिज में हारने से फर्क नहीं पड़ता'
प्रणीत ने कहा, लिन, चेन और ली हमेशा बड़े टूर्नामेंटों की तैयारी करते रहते हैं. हमने उन्हें सुपर सीरिज में हराया है. इससे हमारा मनोबल जरूर बढ़ा है लेकिन सुपर सीरिज हारने से उनपर कोई फर्क नहीं पड़ता. उनकी उपलब्धियां बहुत अधिक है. उन्होंने कहा, चेन लोंग ने कोई सुपर सीरिज जीते बिना ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता है. ली चोंग ने भी ऑल इंग्लैंड खिताब अपने नाम किया है. यही प्रदर्शन लिन डैन का भी रहा है. अगर हम बड़े टूर्नामेंटों में उन्हें हरा सके तो ही कह सकते हैं कि वे अपराजेय नहीं हैं.
यह भी पढ़ें : बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु को मिली बड़ी उपलब्धि, आंध्र प्रदेश में डिप्टी कलेक्टर का पद संभाला
VIDEO: क्रिकेट को छोड़ दें तो बैडमिंटन भारत का नंबर-1 खेल : पुलेला गोपीचंद
प्रणय ने सुपर सीरिज में ली चोंग को हराया था
प्रणय ने इंडोनेशिया सुपर सीरिज में ली चोंग और चेन लोंग को हराया था, जबकि श्रीकांत ने ऑस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल में चेन लोंग को हराया. प्रणीत ने 2016 ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप में ली चोंग को मात दी थी.
इनपुट : भाषा

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Praneeth, World Championship