पोंटिंग ने दावा किया कि द्रविड़ पिछले साल जब खराब फॉर्म में चल रहे थे, तब उन्होंने इस भारतीय बल्लेबाज को संन्यास नहीं लेने की सलाह दी थी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मेलबर्न:
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने दावा किया है कि राहुल द्रविड़ पिछले साल जब लगातार खराब फॉर्म में चल रहे थे, तब उन्होंने इस भारतीय बल्लेबाज को संन्यास नहीं लेने की सलाह दी थी। यही नहीं, द्रविड़ ने भी पोंटिंग को उनके बुरे दौर के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया था। इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की शृंखला में द्रविड़ तीन शतक सहित 461 रन बनाए और वह अकेले भारतीय बल्लेबाज रहे, जिन्होंने इस शृंखला में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन पिछले साल वह लगातार रन बनाने के जूझते रहे। पोंटिंग ने कहा कि उन्होंने दायें हाथ के इस बल्लेबाज को आलोचनाओं के बावजूद क्रिकेट खेलते रहने के लिए उत्साहित किया था। पोंटिंग ने कहा, मुझे भारत के खिलाफ पिछली शृंखला की याद है, जब द्रविड़ के बारे में कहा जा रहा था कि वह अब चुक गया है। उन्होंने कहा, मुझे असल में शृंखला में आखिर में उससे बात करने का मौका मिला और मैंने उससे कहा कि वह संन्यास के बारे में सोचे भी नहीं, क्योंकि मैंने उसकी कुछ पारियों में उसका वही पुराना कौशल देखा था, जिससे पता चलता था कि वह अब भी बेहद अच्छा खिलाड़ी है। पोंटिंग ने कहा, मैंने उससे कहा कि वह खुद को कमजोर नहीं समझे। एशेज शृंखला से पहले और बाद में मुझे उसकी तरफ से इसी तरह के संदेश मिले थे।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
क्रिकेट, राहुल द्रविड़, रिकी पोंटिंग, संन्यास