राष्ट्रीय हॉकी टीम के कोच माइकल नोब्स ने हॉकी इंडिया लीग से पाकिस्तानी खिलाड़ियों के चले जाने को ‘शर्मनाक’ करार दिया, लेकिन साथ ही कहा कि उनकी गैरमौजूदगी से खेल के स्तर पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि इसमें अनेक स्टार हॉकी खिलाड़ी खेल रहे हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
राष्ट्रीय हॉकी टीम के कोच माइकल नोब्स ने हॉकी इंडिया लीग से पाकिस्तानी खिलाड़ियों के चले जाने को ‘शर्मनाक’ करार दिया, लेकिन साथ ही कहा कि उनकी गैरमौजूदगी से खेल के स्तर पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि इसमें अनेक स्टार हॉकी खिलाड़ी खेल रहे हैं।
इस घटना से साफ तौर पर निराश लग रहे नोब्स ने कहा, ‘‘यह शर्म की बात है। राजनीति को खेलों में नहीं मिलाना चाहिए, लेकिन ऐसा हुआ है।’’ भारत-पाक नियंत्रण सीमा पर भारतीय सेना के दो जवानों के मारे जाने के बाद हुए तनाव को देखते हुए पाकिस्तान के नौ हाकी खिलाडियों को हॉकी लीग में खेले बिना ही स्वदेश लौटना पड़ा था।
यह पूछने पर कि पाकिस्तान के नौ खिलाड़ियों के वापस चले जाने से टूर्नामेंट पर कोई असर पड़ेगा, उन्होंने कहा,‘‘वे केवल नौ खिलाड़ी थे और फ्रेंचाइजियों को उनका विकल्प चुनने का मौका दिया गया है। मुझे नहीं लगता कि टूर्नामेंट के स्तर पर इसका कोई फर्क पड़ेगा।’’

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं