पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को 2011 विश्व कप के एक भी मैच का आयोजन कराये बिना लगभग एक करोड़ 60 लाख डॉलर मिलने वाले हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कराची:
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को 2011 विश्व कप के एक भी मैच का आयोजन कराये बिना लगभग एक करोड़ 60 लाख डॉलर मिलने वाले हैं। विश्व कप सचिवालय के करीबी सूत्रों ने बताया कि आईसीसी और पीसीबी के बीच हुए मुआवजे समझौते के तक पाकिसतान को विश्व कप से लगभग एक करोड़ 60 लाख डॉलर मिलेंगे। सूत्र ने बताया, इस पैकेज में मेजबानी फीस और अन्य लाभ शामिल हैं। सूत्र ने बताया कि आईसीसी अप्रैल में टूर्नामेंट के समाप्त होने के बाद ही पीसीबी को एक करोड़ पांच लाख डालर का भुगतान कर चुका है। उन्होंने कहा, बाकी राशि का भुगतान भी पीसीबी को जल्द ही कर दिया जाएगा। आईसीसी ने मार्च 2009 में लाहौर में श्रीलंका टीम पर हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान के हिस्से के विश्व कप मैच स्थानांतरित कर दिये थे।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं