विज्ञापन

छिंदवाड़ा हादसा; दिल्ली के बाद दौरा रद्द, CM मोहन यादव की मृतकों के परिजनों से मुलाकात, अब 8 लाख की सहायता

Chhindwara Road Accident: छिंदवाड़ा सड़क हादसे के बाद CM मोहन यादव दिल्ली से सीधे मौके पर पहुंचे. मृतकों के परिजनों से मुलाकात, घायलों को मुआवजा और इलाज का भरोसा.

छिंदवाड़ा हादसा; दिल्ली के बाद दौरा रद्द, CM मोहन यादव की मृतकों के परिजनों से मुलाकात, अब 8 लाख की सहायता
Chhindwara Road Accident: दिल्ली के बाद दौरा रद्द, CM मोहन यादव की मृतकों के परिजनों से मुलाकात, अब 8 लाख की सहायता

Chhindwara Road Accident: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) आज दिल्ली दौरे के बाद सभी कार्यक्रम रद्द करते हुए सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे. छिंदवाड़ा के पास हुई सड़क दुर्घटना पर उन्होंने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस घटना में हुई मौतों ने उन्हें भीतर तक झकझोर दिया है. वे तहसील मोहखेड़ के करेर, ग्वारा और झिरिया गांव पहुंचे, जहां उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं साझा कीं. इस दौरान मुख्यमंत्री भावुक नजर आए और परिजनों को भरोसा दिलाया कि इस दुख की घड़ी में प्रदेश सरकार पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है. उन्होंने न सिर्फ मौके पर जाकर हालात देखे, बल्कि अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल भी जाना.

Chhindwara Road Accident: घायलों से मुलाकात करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

Chhindwara Road Accident: घायलों से मुलाकात करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, कहा- सरकार साथ खड़ी है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सड़क दुर्घटना बेहद पीड़ादायक है. उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही प्रभारी मंत्री को उसी रात छिंदवाड़ा भेज दिया गया था. इलाज में कोई कमी न रहे, इसके लिए जबलपुर और नागपुर से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीमें भेजी गईं. साथ ही हादसे की जांच के आदेश भी दिए गए हैं.

Chhindwara Road Accident: मृतक के परिजनों से मुलाकात करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

Chhindwara Road Accident: मृतक के परिजनों से मुलाकात करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

हर मृतक के परिवार को 8 लाख की सहायता

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 8-8 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी. इसमें 4 लाख रुपये राज्य सरकार की ओर से और 4 लाख रुपये संबल योजना के तहत दिए जाएंगे. इसके अलावा हादसे में घायल सभी लोगों को 1-1 लाख रुपये की मदद दी जाएगी और उनका पूरा इलाज सरकार के खर्च पर होगा.

Chhindwara Road Accident: मृतक के परिजनों से मुलाकात करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

Chhindwara Road Accident: मृतक के परिजनों से मुलाकात करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

दिल्ली में बैठकों के बीच पल-पल की अपडेट

दिल्ली में व्यस्त कार्यक्रम होने के बावजूद मुख्यमंत्री रामनवमी के दिन छिंदवाड़ा हादसे को लेकर लगातार अपडेट लेते रहे. जैसे ही वे दिल्ली से लौटे, अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर सीधे पीड़ितों से मिलने पहुंचे.

“अपने परिवार के सदस्य की तरह हो देखभाल”; कलेक्टर व डॉक्टरों को CM के सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री पीड़ितों और उनके परिजनों से बातचीत के दौरान भावुक हो गए. उन्होंने कलेक्टर और चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर घायल की देखभाल अपने परिवार के सदस्य की तरह की जाए. मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि इलाज, सहायता और पुनर्वास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और सरकार हर जरूरत में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी रहेगी.

यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में सड़क हादसे में 10 की मौत, सीएम मोहन यादव ने मुआवजे का किया ऐलान

यह भी पढ़ें : लाखों का पैकेज छोड़ खेती चुनी, आगर मालवा का ये किसान लाल‑पीले तरबूज की स्मार्ट खेती से कर रहा बंपर कमाई

यह भी पढ़ें : ओडिशा की अंजली का रायपुर में कमाल; वैन ड्राइवर की बेटी खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की पहली महिला गोल्ड मेडलिस्ट

यह भी पढ़ें : MP के किसानों को आधी कीमत पर हाईब्रिड बीज, ‘चीता बीज' को ग्लोबल ब्रांड बनाने की योजना

लेखक के बारे में
img
अजय कुमार पटेल
Deputy News Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhindwara Road Accident, CM Mohan Yadav, Chhindwara News, MP News, Road Accident Compensation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com