पहले ओलिंपिक में खेल रही मनिका को पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा
- मनिका बत्रा को काटरजीना फ्रेंक के हाथों मिली हार
- मौमा दास को डेनिएला मोंटेइरो ने पराजित किया
- एथेंस में पहली बार ओलिंपिक में उतरी थीं मौमा दास
रियो डि जेनेरो:
रियो ओलिंपिक के महिला टेबल टेनिस मुकाबले में शनिवार को भारत की मौमा दास और मनिका बत्रा को अपने प्रारंभिक मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. ये दोनों ही खिलाड़ी मुकाबले से बाहर हो गई हैं.
भारत की मौमा दास को अपने से बेहतर रैंकिंग वाली डेनिएला डोडियन मोंटेइरो के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. दुनिया की 150वें नंबर की खिलाड़ी मौमा दास को 58वें नंबर की अपनी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 2-11, 7-11, 7-11, 3-11 से शिकस्त झेलनी पड़ी.
एथेंस में 12 साल पहले पदार्पण करने के बाद मौमा दास दूसरी बार ओलिंपिक में शिरकत कर रही थी. इसके थोड़ी ही देर बाद ओलिंपिक में पदार्पण कर रही मनिका बत्रा भी अपना मुकाबला हार गईं . मनिका बत्रा को 60वें नंबर की खिलाड़ी काटरजीना फ्रेंक ग्रिजिबोवस्का ने 12-10, 6-11, 12-14, 11-8, 4-11, 12-14 से शिकस्त दी.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रियो ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, मौमा दास, मनिका बत्रा, टेबलटेनिस, हार, Rio Olympics, Rio Olympics 2016, Mouma Das, Manika Batra, Losses