विज्ञापन
This Article is From May 21, 2017

शतरंज : मॉस्‍को ग्रांप्री में भारत के हरिकृष्णा ने दी नेपोनियाची को मात

भारतीय ग्रैंड मास्टर पेंटला हरिकृष्णा ने वापसी करते हुए फिडे मास्को ग्रां प्री शतंरज टूर्नामेंट के आठवें दौर में रूस के ग्रैंड मास्टर इयान नेपोनियाची को मात दी. विश्व के 16वीं वरीयता प्राप्त शतरंज खिलाड़ी हरिकृष्णा ने इस मैच में काले मुहरों से खेल की शुरुआत की.

शतरंज : मॉस्‍को ग्रांप्री में भारत के हरिकृष्णा ने दी नेपोनियाची को मात
प्रतीकात्‍मक फोटो
मॉस्को: भारतीय ग्रैंड मास्टर पेंटला हरिकृष्णा ने वापसी करते हुए फिडे मास्को ग्रां प्री शतंरज टूर्नामेंट के आठवें दौर में रूस के ग्रैंड मास्टर इयान नेपोनियाची को मात दी. विश्व के 16वीं वरीयता प्राप्त शतरंज खिलाड़ी हरिकृष्णा ने इस मैच में काले मुहरों से खेल की शुरुआत की. इस मैच के बाद हरिकृष्णा ने कहा, " नेपोनियाची के खिलाफ आठवें दौर का मुकाबला जटिल था. शुरुआत में उन्होंने अच्छा खेला, लेकिन इसके बाद उन्होंने गलती की और मुझे बराबरी का मौका दे दिया."

 रूसी ग्रैंड मास्टर नेपोनियाची ने हरिकृष्णा पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय ग्रैंड मास्टर ने संयम बनाए रखा और जीत हासिल की.  हरिकृष्णा ने कहा, "समय नियंत्रण की बात करें, तो नेपोनियाची ने जीत के लिए कोशिश जारी रखी. हालांकि, इस कोशिश के दौरान की गई गलती से मैं बढ़त हासिल कर पाया. मैंने सही चालें चली और जीत हासिल की." इस टूर्नामेंट में उन्होंने दूसरी बार जीत हासिल की. इसके दम पर वह सूची में 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं. उनके पास अब कुल चार अंक हैं.  हरिकृष्णा का सामना टूर्नामेंट के अंतिम दौर में अजरबैजान के तैमूर राजदाबोव से भिड़ेंगे. उनकी कोशिश इस दौर में जीत हासिल कर उच्च स्थान हासिल करने की होगी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
P Harikrishna, Win, Ian Nepomniachtchi, Moscow Grand Prix
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com