विज्ञापन

मोहम्मद रिजवान, इमाम की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से छुट्टी? कई नए चेहरों को मिलेगा मौका, PCB ले सकता है बड़ा फैसला- रिपोर्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक की पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से छुट्टी हो सकती है.

मोहम्मद रिजवान, इमाम की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से छुट्टी? कई नए चेहरों को मिलेगा मौका, PCB ले सकता है बड़ा फैसला- रिपोर्ट
मोहम्मद रिजवान, इमाम की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से छुट्टी?

पाकिस्तान के ऑल-फॉर्मेट हेड कोच माइक हेसन ने 2026-27 सीजन के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल करने के लिए कई युवा खिलाड़ियों के नाम सुझाए हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, हेसन ने शिफारिश की है कि अराफात मिन्हास, साद बेग, हसन नवाज़, आकिफ जावेद, अली रज़ा, अहसान दानियाल, सुफियान मोकिम, माज सदाकत, रज़उल्लाह, अज़ान अवैस, इमरान रंधावा, अब्दुल्ला फ़ज़ल और ग़ाज़ी ग़ोरी को नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया जाग.

इन युवा खिलाड़ियों के अलावा, बोर्ड को अभी यह तय करना है कि अनुभवी खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट में बनाए रखा जाए या नहीं.रिपोर्ट की मानें तो मामले से जुड़े एक अधिकारी ने बताया,"इस साल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट से कुछ अनुभवी सीनियर खिलाड़ियों को हटाया जा सकता है." उन्होंने कहा कि सीनियर खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया जाएगा.

अधिकारी ने बताया कि हेसन फिटनेस बनाए रखने, कोच की योजनाओं को लागू करने की क्षमता, अपने कौशल को बेहतर बनाने की इच्छा और ड्रेसिंग रूम में सही रवैया रखने पर जोर दे रहे हैं, ताकि टेस्ट, वनडे और टी20 फॉर्मेट में एक मजबूत टीम तैयार की जा सके.

सूत्र ने कहा,"हेसन चाहते हैं कि जिन युवा खिलाड़ियों ने क्षमता दिखाई है और जो टीम व ड्रेसिंग रूम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं, उन्हें अच्छे सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट देकर पुरस्कृत और प्रोत्साहित किया जाए." 

बाबर आज़म, शाहीन शाह अफरीदी और साहबज़ादा फरहान के साथ-साथ सलमान अली आगा, सऊद शकील, हारिस रऊफ, नसीम शाह, फखर ज़मान और सैम अयूब को भी कॉन्ट्रैक्ट में बनाए रखा जाएगा. हालांकि, इनमें से कुछ खिलाड़ियों को केवल रेड-बॉल या व्हाइट-बॉल फॉर्मेट तक ही सीमित रखा जा सकता है.

PCB ने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा में देरी की है. पुराने कॉन्ट्रैक्ट 31 जुलाई को खत्म हो गए थे. रिपोर्ट की मानें को यह देरी इसलिए हुई है ताकि खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन किया जा सके. पाकिस्तानी स्टार्स अभी चल रहे अंतरराष्ट्रीय और घरेलू टूर्नामेंटों में खेल रहे हैं और फिर यह तय किया जा सके कि कौन से खिलाड़ी कॉन्ट्रैक्ट पाने के हकदार हैं.

यह भी पढ़ें: 'डर मेरी डिक्शनरी में नहीं...' न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीत के बाद कोच गौतम गंभीर का बड़ा बयान

यह भी पढ़ें: हरियाणा की बेटी का भारतीय टीम में चयन, आमिर खान की दंगल से है खास 'कनेक्शन'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammad Rizwan, Pakistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com