फुटबॉल स्टार नेमार ने हाल ही में पीएसजी क्लब के साथ पांच साल का करार किया है
- बार्सिलोना क्लब को छोड़कर पीएसजी से जुड़े हैं
- नेमार बोले-नई चुनौतियों का सामना करना चाहता हूं
- यह अब तक करियर का सबसे मुश्किल फैसला रहा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पेरिस:
स्पेन के दिग्गज फुटबॉल क्लब बार्सिलोना को छोड़कर फ्रांस के क्लब पेरिस सेंट जर्मन (पीएसजी) से जुड़ने का फैसला हर किसी को हैरान कर गया है. ब्राजील के इस स्टार खिलाड़ी ने कहा है कि उन्होंने नई चुनौतियों का सामना करने के लिए पीएसजी से जुड़ने का निर्णय लिया है. गौरतलब है कि नेमार ने गुरुवार को लीग-1 टीम के साथ पांच साल का करार किया है. नेमार ने पीएसजी के चेयरमैन नासिर अल खलीफी के साथ संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैं नई चुनौतियों का सामना करने के लिए पेरिस आना चाहता था. इसलिए नहीं है कि मैं बार्सिलोना में स्टार नहीं था. मैं वहां बहुत अच्छे से था. मैं इसके लिए यहां नहीं आया हूं."
नेमार और अल खलीफी ने साफ किया कि ब्राजील के खिलाड़ी का पीएसजी में आने का कारण महत्वाकांक्षा और प्रोत्साहन है न कि पैसा. नेमार ने कहा, "पैसा मुझे कभी लुभाता नहीं है. अगर मैं पैसे के पीछे भागता तो मैं कहीं और होता, दूसरे देशों के दूसरे क्लबों में." अल खलीफी ने कहा, "नेमार यहां प्रोत्साहित होकर आए हैं. एक ऐसी योजना के तहत जिसमें वह विश्वास करते हैं. हमने जो पैसा दिया है उन्हें उससे ज्यादा भी मिल सकता था, इसमें कोई शक नहीं है. अगर वह पैसे के लिए यहां आ रहे होते तो वह कहीं और भी जा सकते थे."
यह भी पढ़ें : बार्सिलोना क्लब छोड़कर जा रहे नेमार को मेसी ने इस अंदाज में दी विदाई
ब्राजील के इस स्टार फुटबॉलर ने कहा, "पीएसजी ट्रॉफी की हकदार है और मेरे पास नई ट्रॉफी होगी. इस ख्याल ने मुझे प्रोत्साहित किया. मैं बड़े सपने देखना चाहता हूं." नेमार ने पीएसजी के साथ शामिल होने पर खुशी जताई, लेकिन साथ ही कहा कि यह फैसला उनके अभी तक के करियर का सबसे मुश्किल फैसला था.
यह भी पढ़ें : ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दायर होगा
उन्होंने कहा, "मेरा यह निर्णय अभी तक का सबसे मुश्किल फैसला है. बार्सिलोना महान क्लब है. मेरे वहां दोस्त हैं जिन्हें छोड़ना मेरे लिए आसान नहीं था. मुझे बार-बार सोचना पड़ा कि मैं अपनी जिंदगी में क्या चाहता हूं. मैं वहां अपने कई दोस्त छोड़ आया हूं. फुटबाल में चीजें काफी रफ्तार से आगे बढ़ती हैं."
वीडियो : नेमार के गोल ने ब्राजील ने जीता ओलिंपिक गोल्ड
उल्लेखनीय है कि नेमार ब्राजील के क्लब सांतोस से बार्सिलोना आए थे. उन्होंने कहा, "मैं बार्सिलोना में अपने सभी दोस्तों को शुक्रिया अदा करता हूं. उन्होंने मेरा स्वागत अच्छे से किया था लेकिन यह समय उनको अलविदा कहने का है. मैंने यहां ब्राजील के खिलाड़ियों से बात की है और वह मुझे यहां देखकर काफी खुश हैं. मैं फुटबॉल का भूखा हूं. मैं हमेशा खेलना चाहता हूं. मैं टीम के मैच खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं." (आईएएनएस से इनपुट)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं