विज्ञापन
This Article is From Jan 01, 2018

नए साल की पार्टी में अपनी पूर्व प्रेमिका से मिले फुटबॉल स्‍टार नेमार

छुट्टियां मना रहे पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के सुपरस्टार नेमार की मुलाकात नए साल की पार्टी में अपनी पूर्व प्रेमिका ब्रूना मार्किजीन से हुई.

नए साल की पार्टी में अपनी पूर्व प्रेमिका से मिले फुटबॉल स्‍टार नेमार
नेमार ने ब्रूना के साथ 2017 के मध्य में अपने संबंध तोड़ लिए थे (फाइल फोटो)
  • पार्टी में नेमार के अलावा कई अन्य स्टार भी थे
  • नेमार और ब्रूना ने पिछले साल संबंध तोड़ लिए थे
  • फ्रांस के क्लब पीएसजी के लिए खेलते हैं नेमार
साओ पाउलो: छुट्टियां मना रहे पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के सुपरस्टार नेमार की मुलाकात नए साल की पार्टी में अपनी पूर्व प्रेमिका ब्रूना मार्किजीन से हुई. वे ब्राजीलियाई द्वीप फर्नांदो दे नोरोन्हा में नए साल का जश्न मना रहे थे, तब यह मुलाकात हुई. समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, इस पार्टी में नेमार के अलावा कई अन्य जाने-माने स्टार पहुंचे थे. इसमें 22 साल की ब्रूना भी शामिल थीं, जो कई सोप ओपेरा की स्टार हैं.

यह भी पढ़ें:  फुटबॉल की दुनिया में सबसे बड़ी डील- नेमार की कमाई जानकर आप चौंक जाएंगे...

गौरतलब है कि नेमार और ब्रूना ने 2017 के मध्य अपने संबंध को तोड़ दिया था, लेकिन मीडिया के अनुसार, इस पार्टी में उन्हें एक-दूसरे के काफी करीब देखा गया. इस पार्टी में विक्टोरिया की पूर्व सीक्रेट मॉडल इजाबेल गोलार्ट और उनके दोस्त केविन ट्रैप भी शामिल थे. केविन पीएसजी के गोलकीपर हैं.

वीडियो: नेमार के गोल से ब्राजील ने जीता ओलिंपिक गोल्‍ड

ब्राजील के फुटबॉलर नेमार का नाम पिछले वर्ष उस समय सुर्खियों में आया था जब फ्रांस के क्लब पीएसजी ने उन्‍हें अपनी टीम में लाने के लिए 1673 करोड़ रुपये दिए थे. फुटबॉल की दुनिया की यह सबसे बड़ी डील मानी जा रही है.  इससे पहले पॉल पॉग्बा को खरीदने के लिए मैनचेस्टर यूनाइटेड ने 742 करोड़ रुपये दिए थे जबकि गैराथ बेल को रियाल मैड्रिड ने 709 करोड़ रुपये में टॉटनहम से खरीदा था.(इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neymar, Bruna Marquezine
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com