विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2016

पीठ दर्द की वजह से ओलिंपिक नहीं जा पाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले नीरज चोपड़ा

पीठ दर्द की वजह से ओलिंपिक नहीं जा पाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले नीरज चोपड़ा
नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में बनाया है विश्व रिकॉर्ड।
  • रियो ओलिंपिक में भाग नहीं ले पाएंगे नीरज चोपड़ा।
  • पीठ में दर्द के चलते नहीं कर पाए ओलिंपिक की तैयारी।
  • भाला फेंक खिलाड़ी हैं नीरज चोपड़ा, हाल ही में बनाया है विश्व रिकॉर्ड।
नई दिल्ली: अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाकर इतिहास रचने वाले भारत के युवा भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने कहा कि पीठ में आई समस्या के कारण वे अगले महीने होने वाले रियो ओलिम्पिक में जाने से चूक गए। हरियाणा के इस खिलाड़ी ने शनिवार को पोलैंड के बिडगॉश में हुई अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में विश्व कीर्तिमान रचते हुए स्वर्ण पदक जीता था।

इसके अलावा वह ऐसे पहले भारतीय भालाफेंक खिलाड़ी हैं जिन्होंने किसी भी स्तर पर पहली बार स्वर्ण पदक हासिल किया। चोपड़ा ने टूर्नामेंट में 86.48 मीटर दूर भाला फेंका, लेकिन उन्होंने यह कारनामा ओलिम्पिक के लिए क्वालीफाई करने की अंतिम तारीख 18 जुलाई के बाद किया है।

विश्व रिकॉर्ड तोड़ने की खुशी
भारत लौटने पर चोपड़ा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "अप्रैल में मेरी पीठ में चोट थी और इससे मेरी ओलम्पिक की तैयारी पर असर पड़ा। पोलैंड में मेरी कोशिश स्वर्ण पदक हासिल करने की थी, लेकिन मैं खुश हूं कि मैंने विश्व रिकार्ड अपने नाम किया। इस टूर्नामेंट के लिए मेरा आत्मविश्वास काफी ऊंचा था, लेकिन मैंने यह कभी नहीं सोचा था कि मैं विश्व रिकार्ड तोड़ दूंगा।"

ओलिंपिक नहीं जा पाने से निराश
नीरज ने कहा कि वह इस साल ओलम्पिक में नहीं जा पाने से निराश हैं, लेकिन उनकी कोशिश टोक्यो ओलम्पिक-2020 में जाने की होगी। उनके कोच ने भी उनकी प्रशंसा की। कोच ने कहा, "उनके पास शानदार तकनीक है वह अपने आप को अच्छी तरह संभालते हैं। अब हमें वापस जाने की जरूरत है और ज्यादा ताकत एवं ऊर्जा हासिल कर लड़ना है।"

खेल मंत्री विजय गोयल ने भी नीरज को 10 लाख रुपये पुरस्कार स्वरूप देने की घोषणा की है।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नीरज चोपड़ा, ओलिंपिक 2016, भाला फेंक, Neeraj Chopra, Olympic 2016, Rio 2016 Olympic Games
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com