विज्ञापन
This Article is From Dec 03, 2017

ISL 2017: चेन्नई के खिलाफ जीत का सूखा खत्म करना पुणे का लक्ष्य

एफसी पुणे सिटी हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन में रविवार को पहली बार चेन्नयन एफसी से भिड़ेगी और अपने घर में खेलते हुए चेन्नई के खिलाफ जीत के अपने सूखे को खत्म करना चाहेगी.

ISL 2017: चेन्नई के खिलाफ जीत का सूखा खत्म करना पुणे का लक्ष्य
प्रतीकात्मक फोटो
  • चेन्नई के खिलाफ जीत का सूखा खत्म करना पुणे का लक्ष्य
  • पुणे इस सीजन में पहली बार चेन्नयन एफसी से भिड़ेगी
  • पुणे टीम को यकीन है कि उनकी टीम चेन्नयन एफसी को हरा देगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पुणे: एफसी पुणे सिटी हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन में रविवार को पहली बार चेन्नयन एफसी से भिड़ेगी और अपने घर में खेलते हुए चेन्नई के खिलाफ जीत के अपने सूखे को खत्म करना चाहेगी. आईएसएल इतिहास के बीते छह मुकाबलों में चेन्नयन एफसी ने चार मौकों पर जीत हासिल की है जबकि दो मैच बराबरी पर छूटे हैं.एफसी पुणे सिटी के कोच रैंको पापोविक हालांकि इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि इस बार उनकी टीम चेन्नयन एफसी को हराकर ही दम लेगी. चार साल पहले शुरू हुए लीग के इतिहास में अब तक पुणे ने एक बार भी चेन्नयन को नहीं हराया है. पुणे के पास इस दफे बीती तमाम हारों को भुलाकर नई शुरुआत करने का मौका है, क्योंकि चौथे सीजन में पहली बार उसका सामना चेन्नयन एफसी से अपने ही घर में हो रहा है.

यह भी पढ़ें:  ISL 2017 : दिल्ली की लगातार दूसरी हार, नार्थईस्ट की पहली जीत

पापोविक ने मैच पूर्व संध्या पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, "यह एक ऐसा कारण है जो हमें प्रेरित कर रहा है. जो कुछ भूतकाल में हुआ है, वह बदल जाएगा. यही बात हमें प्रेरित कर रही है, लेकिन हमारे लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा कारण तीन अंक हैं. मैं अपने खिलाड़ियों से एक अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा हूं. हमें अच्छा खेलना होगा." एफसी पुणे सिटी का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है. पोपोविक की टीम इस मैच से पहले दो मैचों में जीत हासिल कर चुकी है और अंतिम मैच उसने अपने प्रतिद्वंद्वी मुम्बई सिटी एफसी के खिलाफ जीता है. पोपोविक की टीम गोल करने में भी इस सीजन में आगे है. उसने तीन मैचों में नौ गोल किए हैं. उसके स्टार स्ट्राइकर मार्सेलिन्हो और एमिलियानो एल्फारो लगातार गोल कर रहे हैं. 

VIDEO: मैंचेस्टर यूनाइटेड सॉकर स्कूल : भारत के फुटबॉल स्टार की खोज
चेन्नयन एफसी के कोच जॉन ग्रेगरी को मार्सेलिन्हो और एल्फारो से होने वाले खतरे का अंदाजा है. अपने पहले मैच में एफसी गोवा के हाथों 2-3 से हारने के बाद चेन्नई की टीम ने लय पकड़ ली है और कोच मानते हैं कि अगर उनकी रक्षापंक्ति ने अच्छा खेल दिखाया तो वह लय बरकरार रख सकेंगे. ग्रेगोरी ने कहा, "हमें पुणे के खिलाफ अपना श्रेष्ठ खेल दिखाना होगा. बीते कुछ मैचों में पुणे के दो लड़कों ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं. मार्सेलिन्हो और एल्फारो शानदार खेल रहे हैं. इन दोनों ने आपसी साझेदारी से कई गोल किए हैं और इन सब बातों पर रोक लगाने के लिए हमें निश्चित तौर पर अपना श्रेष्ठ खेल दिखाना होगा."

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com