भारत की शीर्ष महिला मुक्केबाज एमसी मेरी कॉम शानदार प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को 17वे एशियाई खेलों की फ्लाईवेट (48-51) किलोग्राम वर्ग के फाइनल में पहुंच गई हैं, लेकिन लाइटवेट सेमीफाइनल में लैसराम सरिता देवी को हार मिली है।
इस तरह मेरी कॉम ने अपने लिए कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है, लेकिन 57-60 भार वर्ग के सेमीफाइनल में सरिता देवी कोरिया की जिना पार्क से हार गईं।
पार्क ने यह मैच 3-0 से जीता। सरिता को कांस्य से संतोष करना पड़ा।
पांच बार की विश्व चैम्पियन और लंदन ओलिंपिक में कांस्य जीतने वाली मेरी कॉम ने सियोनहाक जिम्नेजियम में हुए सेमीफाइनल मुकाबले में वियतनाम की थी बांग ली को 3-0 से हराया। इस स्पर्धा का फाइनल 1 अक्टूबर को होगा। फाइनल में मेरी कॉम का सामना कजाखिस्तान की झाएना शेकेरबेकोवा से होगा।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं