धुरंधर-2 जहां बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है वहीं इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को हंसा भी दिया और चौंका भी दिया. सोचिए पर्दे पर ल्यारी में खौफ का दूसरा नाम रहा रहमान डकैत, इस बार अपने दुश्मनों से नहीं बल्कि अपने बालों से जूझता नजर आ रहा है. जी हां अक्षय खन्ना का एक बिहाइंड-द-सीन वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बड़े सुकून और फोकस के साथ अपने हेयर स्टाइलिस्ट के बारे में डिटेल समझा रहे हैं कि बाल कैसे सेट होने चाहिए. दिलचस्प बात ये है कि ये वही अक्षय खन्ना हैं जिनके बारे में सब जानते हैं कि रियल लाइफ में वो बॉल्ड हैं. यही ट्विस्ट इस वीडियो को और भी मजेदार बना देता है.
‘ल्यारी बाद में, हेयरस्टाइल पहले'
वायरल हो रहे वीडियो में अक्षय खन्ना अपने लुक की हर छोटी डिटेल पर ध्यान देते दिखते हैं. वो बताते हैं कि बाल कैसे सेट किए जाएं और उनका फिनिश कैसा दिखे. इस सीन को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स मजाक में कह रहे हैं कि रहमान डकैत को ल्यारी से ज्यादा अपने बालों की चिंता थी.
इंटरनेट ने बना दिया मीम कंटेंट
बस फिर क्या था वीडियो पर मजेदार और फनी कमेंट्स की बाढ़ आ गई. बस यही क्लिप इंटरनेट पर लोगों को इतनी पसंद आई कि कमेंट सेक्शन मजेदार रिएक्शन से भर गया. वीडियो के साथ लिखा गया कैप्शन भी लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें कहा गया कि रहमान डकैत को ल्यारी से ज्यादा अपने बालों की चिंता थी. इस लाइन ने ही सोशल मीडिया यूजर्स को मीम बनाने का मौका दे दिया.
यह भी पढ़ें: VIDEO: धुरंधर के रोमांटिक गाने पर रश्मि देसाई ने कुछ यूं किया डांस, लोग बोले- मार ही डालोगी
यूजर्स के मजेदार कमेंट्स आप भी पढ़िए
कमेंट सेक्शन में लोगों ने जमकर मजाक भी किया और तारीफ भी. किसी ने कहा कि ये रहमान वाला खास हेयरकट है, तो किसी ने उनकी मेहनत को 100 परसेंट बताया. वहीं कुछ यूजर्स ने हल्के अंदाज में चुटकी लेते हुए लिखा कि गंजे को बाल मिल गए तो वो इतरा रहा है. दिलचस्प बात ये रही कि मजाक के बीच भी अक्षय खन्ना की डेडिकेशन साफ नजर आई, क्योंकि वो अपने किरदार के हर छोटे पहलू पर उतनी ही गंभीरता से काम करते दिखे. ये वीडियो ये बताता है कि उनके लिए एक्टिंग सिर्फ डायलॉग बोलना नहीं बल्कि पूरे लुक को परफेक्ट बनाना भी उतना ही जरूरी है और शायद यही वजह है कि उनके निभाए किरदार लंबे समय तक लोगों के जेहन में बने रहते हैं.
यह भी पढ़ें: प्रकाश राज मां के अंतिम संस्कार की वजह से हो रहे ट्रोल, अब बोले- मैं भगवान को नहीं मानता, मां तो मानती थी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं