रणवीर सिंह के लीड रोल वाली धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर कमाई के झंडे गाड़ रही है. कमाई की रफ्तार ऐसी है कि हर दिन पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं और नए रिकॉर्ड बन रहे हैं. डायरेक्टर आदित्य धर की इस जासूसी एक्शन थ्रिलर ने भारत में 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री करने की ओर तेजी से बढ़ते हुए 14वें दिन भी अच्छी कमाई की है. 1 अप्रैल (बुधवार) को फिल्म ने भारत में लगभग 24.06 करोड़ रुपये की नेट कमाई की, जो अब तक के दिनों में सबसे कम है. 13 दिनों के बाद कुल भारत नेट कलेक्शन 890 करोड़ के आसपास पहुंच चुका था. अब 14वें दिन के साथ भारत नेट कुल 920.02 करोड़ हो गया है, जबकि भारत ग्रॉस 1101.47 करोड़ और वर्ल्डवाइड कुल 1466.47 करोड़ पहुंच गया है.
धुरंधर हिंदी भाषा में कर रही बंपर कमाई, जानें साउथ का हाल|Dhurandhar Box Office Collection From South
अगर भाषा के आधार पर फिल्म की कलेक्शन की बात की जाए तो हिंदी ने ही सबसे ज्यादा कमाई की है. धुरंधर 2 ने मलयालम में 6 लाख, तमिल में 35 लाख और तेलुगु में 98 लाख रुपये कमाए हैं. फिल्म का टार्गेट भारत में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करना है. मेकर्स और ट्रेड एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि आने वाले वीकेंड पर कमाई में फिर से उछाल आएगा. इस समय फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है और पुष्पा 2, स्ट्री 2, छावा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है.
लाइफटाइम कलेक्शन में धुरंधर ने केजीएफ चैप्टर 2, आरआरआर और कल्कि 2898 एडी को भी पार कर लिया है. आगे के टारगेट बाहुबली 2 (1030.42 करोड़) और पुष्पा 2 (1234.10 करोड़) हैं.
यह भी पढ़ें: रामायण का टीजर रिलीज होने से पहले शुरू हुआ विवाद, इस बात पर भड़का फैन्स का गुस्सा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं