पांच बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरीकाम (51 किग्रा) समेत छह महिला मुक्केबाजों ने मंगोलिया के उलानबाटार में चल रही छठी एशियाई महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के अपने वर्गों के फाइनल में जगह बनाई।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
पांच बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरीकाम (51 किग्रा) समेत छह महिला मुक्केबाजों ने मंगोलिया के उलानबाटार में चल रही छठी एशियाई महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के अपने वर्गों के फाइनल में जगह बनाई। इससे भारतीय महिला मुक्केबाजों ने इतिहास रच दिया।
मैरीकाम की अगुवाई में पिंकी जांगड़ा (48 किग्रा), सोनिया लाठेर (54 किग्रा), सरिता देवी (60 किग्रा), मोनिका सौन (64 किग्रा) और पूजा रानी (75 किग्रा) ने अपनी सेमीफाइनल बाउट जीत ली।
मैरीकाम ने फिलीपींस की एलीस काटे अपारी को 21-6 के अंतर से परास्त किया और फाइनल में उनकी भिड़ंत चीन की रेन कानकान से होगी।
सरिता देवी ने चीन की मौजूदा एशियाई खेलों की स्वर्ण पदकधारी चेंग डांग को 26-15 से परास्त किया और अब उसका सामना चोरिवा मावजुना से होगा।
पिंकी जांगड़ा ने चीन की युजी लुओ को 15-13 से, सोनिया लाठेर ने कजाखस्तान की गुलजान अकिमोवा को 22-14 से, मोनिका सौन ने श्रीलंका की दापाना डुरागे शिरोमाली को 23-9 और पूजा रानी ने श्रीम पाएक को 21-1 से परास्त किया।
वहीं भाग्यवती कचारी को 81 किग्रा और कविता चाहल 85 किग्रा वर्ग में के सेमीफाइनल में हार का मुंह देखना पड़ा।