विज्ञापन
This Article is From Jan 01, 2022

लारा दत्ता ने हाई स्लिट ड्रेस में मालदीव से शेयर कीं खूबसूरत PHOTOS, बोलीं- मेरे पति ने आखिरकार...

लारा दत्ता इन दिनों अपने पति और मशहूर टेनिस प्लेयर महेश भूपति के साथ मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं. लारा मालदीव वेकेशन की तस्वीरें लगातार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर रही हैं, जो कि खूब वायरल भी हो रही हैं. 

लारा दत्ता ने हाई स्लिट ड्रेस में मालदीव से शेयर कीं खूबसूरत PHOTOS, बोलीं- मेरे पति ने आखिरकार...
लारा दत्ता ने शेयर कीं खूबसूरत फोटोज
नई दिल्ली:

लारा दत्ता इन दिनों अपने पति और मशहूर टेनिस प्लेयर महेश भूपति के साथ मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं. लारा मालदीव वेकेशन की तस्वीरें लगातार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर रही हैं, जो कि खूब वायरल भी हो रही हैं. लारा की ताजा तस्वीरें भी बेहद खूबसूरत हैं. वहीं तस्वीर शेयर करते हुए लारा ने पति महेश भूपति के बारे में कुछ इंटरेस्टिंग बातें भी लिखी हैं, जो लोगों का ध्यान खींच रही हैं. वेकेशन की ये लेटेस्ट तस्वीरें लारा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं.

इन तस्वीरों में लारा दत्ता को काउच पर लेटे हुए ग्रीन कलर की हाई स्लिट ड्रेस में पोज करते हुए देखा जा सकता है. समंदर किनारे लारा सनग्लास और हैट लगाए बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लारा ने लिखा है, 'शादी के एक दशक से अधिक समय के बाद मेरे पति ने आखिरकार मेरी एक अच्छी फोटो लेना सीख लिया है, इसलिए मैं इसे पोस्ट किए बिना नहीं रह सकी, क्योंकि इस पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल है. महेश आप छिपी हुई प्रतिभाओं की खोज कर रहे हैं.' 

लारा के इस पोस्ट पर फैंस दिलचस्प कमेंट करते दिख रहे हैं. एक फैन ने लिखा है, 'मैं अपने पति को सर के पास फोटोग्राफी की क्लास लेने भेजना चाहूंगी'. वहीं तस्वीरें देख फैंस लारा के लुक्स की भी खूब तारीफ कर रहे हैं. पिछले दिनों लारा दत्ता को हिकअप एंड हुकअप नाम के एक शो में देखा गया था. इस शो में उनके साथ एक्टर प्रतीक बब्बर मुख्य भूमिका में दिखे थे. हाल ही में लारा को फिल्म बेल बॉटम में इंदिरा गांधी के किरदार में देखा गया था, जिसमें उनके लुक और काम की खूब तारीफ हुई थी. 

ये भी देखें: RRR की टीम ने खोले राज, जानें कौन होता है ट्रोल से अपसेट तो राजामौली को क्यों पसंद है पढ़ना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lara Dutta, Lara Dutta Bhupathi, Mahesh Bhupathi, Lara Dutta Photos, Lara Dutta Latest Photos, Lara Dutta Maldives, Lara Dutta Instagram, Lara Dutta Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com