साल 2000 में मिल यूनिवर्स रह चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता इन दिनों फिल्मों के साथ ही ओटीटी प्लेटफार्म पर भी नजर आ रही हैं. आखिरी बार उन्हें अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में देखा गया था. लारा दत्ता अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपने पर्सनल लाइफ में भी बेहद समर्पित हैं, खास कर अपनी बेटी के लिए. लारा की बेटी सायरा भूपति 11 साल की हो गई हैं और लारा ने बेटी को बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है.
लारा दत्ता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, मेरे सुंदर सपने देखने वाली! हमेशा खुश, स्वस्थ और विनम्र रहना.. मां आपको सबसे ज्यादा प्यार करती है, पिताजी को मत बताना.. हैप्पी बर्थडे.
लारा ने साल 2011 में टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति से शादी की थी और 20 जनवरी 2012 को लारा की बेटी सायरा दुनिया में आई. लारा ने एक बार एक इंटरव्यू में बताया था कि बेटी के जन्म के साथ ही महेश और उन्होंने ये तय किया था कि दोनों में कोई एक हमेशा बेटी के साथ रहेगा. ऐसे में जब लारा काम करती हैं तो महेश भूपति बेटी के साथ होते हैं और जब महेश अपने खेल में व्यस्त होते हैं तो लारा बेटी को समय देती हैं.
लारा दत्ता की बेटी सायरा भूपति अब 11 साल की हो चुकी हैं. सायना बेहद खूबसूरत और क्यूट नजर आती हैं. उनके मां और पिता दोनों की ही झलक नजर आती है.
पूरी स्टोरी पढ़ेंNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Lara Dutta, Lara Dutta Daughter Saira Bhupati, Lara Dutta And Mahesh Bhupathi Daughter Saira Bhupati, Saira Bhupati Birthday, Saira Bhupati Photo Video, Saira Bhupati Instagram, Lara Dutta Daughter, Lara Dutta Films, Lara Dutta Bhupathi, Lara Dutta Mahesh Bhupathi, Lara Dutta Daughter Saira