विज्ञापन
This Article is From Jan 09, 2017

स्पेनिश लीग : मेसी ने गोल करके बार्सिलोना को हार से बचाया

स्पेनिश लीग : मेसी ने गोल करके बार्सिलोना को हार से बचाया
मेसी ने बार्सिलोना टीम को मिली फ्री किक को गोल में तब्‍दील किया (फाइल फोटो)
मैड्रिड: फुटबॉल क्लब बार्सिलोना के स्पेनिश लीग जीतने के अभियान को एक और झटका लगा है. विलारियल के खिलाफ खेला गया मैच बार्सिलोना ने 1-1 से ड्रॉ रहा. एक समय हार की कगार पर खड़ी बार्सिलोना को उसके स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी ने गोल करके हार से बचाया.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रविवार को मेसी ने अंत समय में मिली फ्री किक को गोल में बदल कर विलारियल के जीत के सपने को तोड़ दिया. इस ड्रॉ के कारण बार्सिलोना को दो अंकों का नुकसान हुआ और इसी कारण वह अंक तालिका में रियल मैड्रिड से पांच अंक पीछे है. वहीं शनिवार को रियल मैड्रिड ने लगातार 39वें मैच में अपराजित रहने का रिकॉर्ड बनाया है. उसने ग्रेनाडा को 5-0 से मात दी.

जिनेदिन जिदान की टीम ने शुरुआत से ही मैच में अपनी पकड़ मजबूत बना रखी थी. मैच के 12वें मिनट में इस्को के गोल ने उसे बढ़त दिलाई. इसके बाद हाफ टाइम तक करिम बैंजेमा, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और इस्को ने दोबारा गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया. दूसरे हाफ में कासेमिरो ने एक और गोल कर ग्रेनाडा की हार लगभग तय कर दी.

वहीं सेविला ने भी रियल सोसिदाद को 4-0 से हराकर मैड्रिड के खिलाफ होने वाले मैच की अच्छी तैयारी कर ली है. इस जीत ने सेविला को दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया है. सेविला को दूसरे स्थान पर पहुंचाने में बार्सिलोना के ड्रॉ मैच का भी योगदान रहा. रियल मैड्रिड अंकतालिका में शीर्ष पर बना हुआ है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बार्सिलोना फुटबॉल क्‍लब, लियोनल मेसी, ड्रॉ, स्‍पेनिश लीग, गोल, Lionel Messi, Barcelona Football Club, Draw, Spanish League, Goal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com