विज्ञापन
This Article is From Sep 21, 2017

स्पेनिश लीग: मेसी के शानदार 4 गोल से बार्सिलोना जीता

स्टार फॉरवर्ड लियोनेल मेसी के शानदार चार गोल की बदौलत बार्सिलोना ने स्पेनिश फुटबॉल लीग में खेले गए मैच में एइबर को मात दी. मंगलवार रात खेले गए इस मैच में बार्सिलोना ने एइबर को 6-1 से हराया.

स्पेनिश लीग: मेसी के शानदार 4 गोल से बार्सिलोना जीता
लियोनेल मेसी. (फाइल फोटो)
  • बार्सिलोना ने एइबर को 6-1 से हराया
  • मेसी ने चार, जबकि सुआरेज ने एक गोल दागे
  • बार्सिलोना लीग सूची में पहले स्थान पर है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बार्सिलोना: स्टार फॉरवर्ड लियोनेल मेसी के शानदार चार गोल की बदौलत बार्सिलोना ने स्पेनिश फुटबॉल लीग में खेले गए मैच में एइबर को मात दी. मंगलवार रात खेले गए इस मैच में बार्सिलोना ने एइबर को 6-1 से हराया. मैच में 20वें मिनट में मेसी ने पेनल्टी पर गोल कर बार्सिलोना का खाता खोला. इसके बाद पॉलिन्हो ने 38वें मिनट में दूसरा गोल कर टीम को बढ़त दी. दूसरे हाफ में सुआरेज ने 53वें मिनट में गोल कर बार्सिलोना को 3-0 से बढ़त दी.

यह भी पढ़ें :बीवी से प्‍यार को दर्शाने के लिए फुटबॉल स्‍टार लियोनेल मेसी ने कमर पर बनवाया 'किस' का टैटू

VIDEO: मैन्चेस्टर यूनाइटेड सॉकर स्कूल : भारत के फुटबॉल स्टार की खोज
इस बीच, सर्गी एनरिक ने एइबर के लिए 57वें मिनट में पहला गोल दागा और यह इस मैच में टीम की ओर से किया गया अंतिम गोल भी था. इसके बाद मेसी ने आगे बढ़ते हुए 59वें, 62वें और 87वें मिनट में एक के बाद एक तीन गोल दागे और बार्सिलोना को 6-1 से जीत दिलाई. बार्सिलोना 15 अंकों के साथ लीग सूची में शीर्ष स्थान पर है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com