विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2015

फुटबॉलर लियोनेल मेस्‍सी ने की अस्‍पताल की मदद, भेजी हस्ताक्षरयुक्त जर्सी

फुटबॉलर लियोनेल मेस्‍सी ने की अस्‍पताल की मदद, भेजी हस्ताक्षरयुक्त जर्सी
अर्जेंटीनी सुपरस्टार लियोनेल मेस्‍सी (फाइल फोटो)
सराजेवो (बोस्निया): एफसी बार्सिलोना के लिए खेलने वाले अर्जेंटीनी सुपरस्टार लियोनेल मेस्‍सी ने अपना मानवतावादी चेहरा दिखाते हुए बोस्निया के एक अस्पताल के लिए अपना हस्ताक्षरयुक्त जर्सी भेजी है, जिसे नीलाम करके अस्पताल धन जुटा सकता है। यह अस्पताल बोस्निया के शहर ट्रावनिक में स्थित है और इसका बच्चों का विभाग मेस्‍सी द्वारा भेजी गई जर्सी को नीलाम करके धन जुटाएगा।

बोस्निया में काम कर रही मानवतावादी कार्यकर्ता जेस्मीना फाजकिक ने कहा कि मेस्‍सी की जर्सी की नीलामी से हासिल होने वाले धन से अस्पताल के विभाग के लिए नए उपकरण खरीदे जाएंगे।

मेस्‍सी की जर्सी के अलावा 21 दिसम्बर से पांच जनवरी के बीच होने वाली नीलामी में क्रोएशियाई खिलाड़ी मातियो कोवाकिक और बोस्नियाई खिलाड़ी मिरालेम पानिक तथा एडिन जेको की भी हस्ताक्षरयुक्त जर्सी नीलाम की जाएगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लियोनेल मेस्सी, एफसी बार्सिलोना, फुटबॉलर, हस्ताक्षरयुक्त जर्सी, Lionel Messi, FC Barcelona, Signed Jersey, Argentine Superstar, Footballer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com