विज्ञापन
This Article is From Mar 03, 2018

दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैम्पियनशिप के फाइनल में हारे पेस, 2-6 6-7 से मिली हार

भारत के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस को दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैम्पियनशिप की पुरूष युगल स्पर्धा के फाइनल में हार का मुंह देखना पड़ा.

दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैम्पियनशिप के फाइनल में हारे पेस, 2-6 6-7 से मिली हार
लिएंडर पेस (फाइल फोटो)
  • दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैम्पियनशिप के फाइनल में हारे पेस
  • 2-6 6-7 से मिली हार
  • यह उनका 97वां एटीपी टूर फाइनल था
दुबई: भारत के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस को दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैम्पियनशिप की पुरूष युगल स्पर्धा के फाइनल में हार का मुंह देखना पड़ा. यह उनका 97वां एटीपी टूर फाइनल था. पेस और उनके अमेरिकी जोड़ीदार जेमी सेरेटानी को 87 मिनट तक चले खिताबी मुकाबले में नीदरलैंड के जीन जूलियन रोजर और रोमानिया के होरिया टेकाऊ से 2-6 6-7 से हार मिली.

यह भी पढ़ें: लिएंडर पेस फिर से दुनिया के शीर्ष 50 खिलाड़ियों में, लगाई 14 पायदान की छलांग

रोजर-टेकाऊ की जोड़ी का यह एक साथ 17वां एटीपी खिताब था. पेस अभी विश्व रैंकिंग में 52वें स्थान पर हैं. वह टूर पर खिताबी मुकाबलों का शतक जड़ने से तीन फाइनल्स दूर हैं और यह उनका प्रो सर्किट पर 28वां सत्र है.

VIDEO:  NDTV से खास बातचीत में लिएंडर पेस बोले- 'मेरी बेटी मेरी जान है'
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leander Paes, Dubai Open
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com