किदांबी श्रीकांत (फाइल फोटो)
कुआलालंपुर:
शीर्ष भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत और राष्ट्रमंडल चैंपियन पारुपल्ली कश्यप को गुरुवार को जारी विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की ताजा रैंकिंग में एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है। श्रीकांत जहां नौवें स्थान पर फिसल गए, वहीं कश्यप 15वें पायदान पर लुढ़क गए।
पिछले सप्ताह दुबई में हुए वर्ल्ड सुपरसीरीज फाइनल्स में श्रीकांत का प्रदर्शन खराब रहा था और वह ग्रुप चरण के अपने सारे मैच हार गए थे।
वहीं कैलिफोर्निया में हुए के एंड डी ग्राफिक्स ग्रांप्री. में खिताब विजेता रहे दक्षिण कोरिया के ली ह्यून इल ने तीन स्थानों की छलांग लगाते हुए 12वां स्थान हासिल किया और कश्यप को एक स्थान पीछे धकेल दिया।
अन्य भारतीय खिलाड़ियों में एच. एस. प्रनॉय 20वें पायदान पर कायम हैं, जबकि अजय जयराम एक स्थान ऊपर 22वें स्थान पर पहुंच गए।
चीनी दिग्गज चेन लोंग पुरुषों की विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं। भारत की शीर्ष महिला खिलाड़ियों सायना नेहवाल और पी. वी. सिंधु की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सायना दूसरे और सिंधु 12वें स्थान पर बरकरार हैं।
ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की शीर्ष भारतीय महिला जोड़ी भी 13वें पायदान पर जमी हुई है। महिलाओं की विश्व रैंकिंग में शीर्ष-10 में कई बदलाव देखने को मिले। वर्ल्ड सुपरसीरीज फाइनल्स में उप-विजेता रहीं चीन की यिहान वांग चार स्थानों की छलांग लगाते हुए चौथे पायदान पर पहुंच गईं।
वर्ल्ड सुपरसीरीज फाइनल्स खिताब जीतने वाली जापान की नोजोमी ओकुहारा को दो स्थान का लाभ हुआ है। वह सातवें पायदान पर पहुंच गईं। थाईलैंड की पूर्व विश्व चैंपियन रातचानोक इंतानोन ने भी दो स्थानों की छलांग लगाते हुए पांचवां स्थान हासिल किया।
दक्षिण कोरिया की सुंग जी ह्युन और चीनी ताइपे की ताई त्जू यिंग को चार-चार स्थान का नुकसान हुआ है। ह्युन आठवें और यिंग नौवें पायदान पर लुढ़क गईं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
बैडमिंटन रैंकिंग, किदांबी श्रीकांत, पारुपल्ली कश्यप, साइना नेहवाल, वर्ल्ड बैडमिंटन रैंकिंग, Kidambi Srikanth, P Kashyap, Saina Nehwal, World Badminton Rankings