विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2017

बैडमिंटन : परुपल्‍ली कश्‍यप ने हासिल की बड़ी जीत, 21वीं वरीयता के ली हृयून को हराया

पी. कश्यप ने पहले दौर में उलटफेर करते हुए 21वीं विश्व वरीयता प्राप्त दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी ली ह्यून को 21-16, 10-21, 21-19 से हराया.

बैडमिंटन : परुपल्‍ली कश्‍यप ने हासिल की बड़ी जीत, 21वीं वरीयता के ली हृयून को हराया
पी. कश्यप ने पहले दौर में उलटफेर करते हुए दक्षिण कोरिया के ली ह्यून को हराया (फाइल फोटो)
  • प्रणय, समीर वर्मा और हर्षिल दानी भी दूसरे दौर में पहुंचे
  • प्रणय ने ऑस्ट्रिया के लुका राबेर पर जीत दर्ज की
  • महिला वर्ग में रितुपर्णा श्री कृष्‍ण प्रिया भी जीतीं
कैलिफोर्निया: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी परुपल्ली कश्यप और एचएस प्रणय ने अमेरिका ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है. इसके अलावा, समीर वर्मा और हर्षिल दानी ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में कदम रखा है. कश्यप ने बुधवार देर रात खेले गए पहले दौर में उलटफेर करते हुए 21वीं विश्व वरीयता प्राप्त दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी ली ह्यून को 21-16, 10-21, 21-19 से मात दी. प्रणय ने ऑस्ट्रिया के खिलाड़ी लुका राबेर को पहले दौर में सीधे गेमों में 21-9, 21-15 से हराया. इसके अलावा, हर्षिल ने मेक्सिको के खिलाड़ी आर्तुरो हर्नादेज को 21-13, 21-9 और समीर ने वियतनाम के होआंग नाम नियुयेन को 21-5, 21-10 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया.

महिला एकल वर्ग में रितुपुर्णा दास और श्री कृष्ण प्रिया कुदारावल्ली ने भी अच्छा प्रदर्शन कर दूसरे दौर में प्रवेश हासिल कर लिया है. रितुपुर्णा ने कनाडा की राशेल होंडेरिच को 21-16, 21-18 गेमों में मात दी. इसके अलावा, प्रिया ने इंग्लैंड की फोंटेनी मीका चापमान को 21-13, 21-16 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया. जाकमपुडी मेघाना और पूर्विशा एस. राम की भारतीय जोड़ी ने जापान की रीरा कावाशिमा और साओरी ओजाकी की जोड़ी को महिला युगल वर्ग में 21-16, 14-21, 21-14 से हराकर दूसरे दौर में कदम रखा है.

यह भी पढ़ें
फिट हुए पी. कश्‍यप की नजरें राष्ट्रमंडल खेलों के लिये क्वालीफाई करने पर
कश्यप सेमीफाइनल में हारे, इंडिया ओपन में भारतीय चुनौती खत्म


पुरुष युगल वर्ग में भी भारत को सफलता हाथ लगी है. मनु अत्री और बी. सुमिथ रेड्डी की जोड़ी ने कनाडा की जेसन एंथोनी हो-शुएई और नेल याकुरा की जोड़ी को सीधे गेमों में 21-15, 21-19 से हराकर दूसरे दौर में कदम रखा. मनु अत्री और के. मनीषा की जोड़ी को मिश्रित युगल वर्ग में सफलता हासिल हुई है। भारतीय जोड़ी ने कनाडा की नेल याकुरा और ब्रिटनी टाम की जोड़ी को 21-13, 21-15 से मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश हासिल कर लिया है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parupalli Kashyap, HS Prannoy, US Open Badminton, Second Round, Win
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com