विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2016

रियो ओलिंपिक : जूडो में भारत की दावेदारी खत्‍म, पहले ही राउंड में हारे अवतार सिंह

रियो ओलिंपिक : जूडो में भारत की दावेदारी खत्‍म, पहले ही राउंड में हारे अवतार सिंह
प्रतीकात्‍मक फोटो
  • रिफ्यूजी ओलिंपिक टीम के पोपोल मिसेंगो से हारे
  • 90 किलो भार वर्ग में भाग ले रहे थे अवतार सिंह
  • अवतार पर नियमों के उल्‍लंघन के लिए दो बार पेनल्‍टी लगी
रियो डि जेनेरो: ब्राजील की मेजबानी में चल रहे ओलिंपिक खेलों के चौथे दिन बुधवार को जूडो में पुरुषों के 90 किलोग्राम भार वर्ग के इलिमिनेशन राउंड ऑफ 32 में एकमात्र भारतीय दावेदार अवतार सिंह को हार का सामना करना पड़ा. अवतार रिफ्यूजी ओलिंपिक टीम की ओर से खेल रहे पोपोल मिसेंगा के हाथों 1-0 से हारे.

अवतार सिंह पर मुकाबले की शुरुआत में ही नियमों के उल्लंघन के लिए दो बार एक-एक अंक की पेनल्टी शीडो लगाई गई. अवतार पर यह पेनाल्टी मुकाबले के एक मिनट 39वें सेकेंड और तीन मिनट 21वें सेकेंड में लगाई गई.

मुकाबले के आखिरी मिनट में पोपोल ने अवतार को पटखनी देकर सीओई नागे से एक अंक भी हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया. अवतार सिंह की हार के साथ ही जूडो में भारतीय दावेदारी भी समाप्त हो गई.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रियो ओ‍लिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, अवतार सिंह, जूडो, भारत, Rio Olympics, Rio Olympics 2016, Avtar Singh, Judo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com