विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2013

इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन : सायना क्वार्टर-फाइनल में पहुंचीं

इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन : सायना क्वार्टर-फाइनल में पहुंचीं
लंदन ओलिम्पिक में कांस्य पदक जीत चुकीं भारत की शीर्ष वरीय महिला बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल इंडोनेशिया ओपन-2013 के महिला एकल वर्ग के क्वार्टर-फाइनल में पहुंच गई हैं। पुरुष वर्ग में गुरुसाई दत्त भी क्वार्टर-फाइनल में स्थान बनाने में सफल रहे हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जकार्ता: लंदन ओलिम्पिक में कांस्य पदक जीत चुकीं भारत की शीर्ष वरीय महिला बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल इंडोनेशिया ओपन-2013 के महिला एकल वर्ग के क्वार्टर-फाइनल में पहुंच गई हैं। पुरुष वर्ग में गुरुसाई दत्त भी क्वार्टर-फाइनल में स्थान बनाने में सफल रहे हैं।

सायना ने गुरुवार को खेले गए प्री-क्वार्टर मुकाबले में जापान की सायाका ताकाहाशी को 21-13, 21-19 से हराया। यह मैच 39 मिनट चला।

इन दोनों के बीच यह पहली भिड़ंत थी। अगले दौर में सायना का सामना स्पेन की कारोलिना मारिन से होगा। मारिन और सायना भी पहली बार भिड़ेंगी।

गुरुसाई ने प्री-क्वार्टर मुकाबले में जापान के साकाई काजुमासा को 21-12, 9-21, 21-19 से पराजित किया। यह मैच 59 मिनट चला।

सौरव वर्मा को हालांकि अपने दूसरे दौर के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। सौरव को टूर्नामेंट के तीसरे वरीय चीनी खिलाड़ी पेंगयू दू ने 37 मिनट में 21-16, 21-6 से हराया।

मिश्रित युगल वर्ग में तरुण कोना और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी भी हार गई है। इस जोड़ी को पोलैंड के रॉबर्ट मातेसियाक और नादिएद्जा जिएबा की जोड़ी ने 21-14, 17-21, 21-13 से हराया। यह मैच 42 मिनट चला।

इसी तरह महिला युगल में प्रांद्या गडरे और पोनप्पा को भी हार मिली। गडरे और पोनप्पा को स्थानीय खिलाड़ी एएफ अगस्टीन और डीडी हैरिस ने 21-13, 21-19 से हराया। यह मैच 31 मिनट तक चला।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
साइना नेहवाल, पारुपल्ली कश्यप, गुरुसाई दत्त, अजय जयराम इंडोनेशिया ओपन, बैडमिंटन, Saina Nehwal, Indonesia Open Badminton
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com