फाइल फोटो
नासाउ:
भारतीय महिला चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने यहां सोमवार को विश्व एथलेटिक्स रिले में दूसरे दौर की हीट में दूसरे स्थान पर रहकर पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर लिया.
रूपल चौधरी, एम आर पूवम्मा, ज्योतिका श्री दांडी और शुभा वेंकटेशन की चौकड़ी ने तीन मिनट 29 . 35 सेकंड का समय लेकर पहली हीट में जमैका ( 3 : 28 . 54) के बाद दूसरा स्थान हासिल करके पेरिस का टिकट कटाया.
भारतीय टीम रविवार को पहले दौर की क्वालीफाइंग हीट में तीन मिनट 29 . 74 सेकंड का समय निकालकर पांचवें स्थान पर रही थी.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Indian Womens 4x400 Meter Relay Team, Paris Olympics, Women's 4x400 Meter Relay Team