- पहलवान साक्षी मलिक ने रियो ओलिंपिक में जीता है ब्रॉन्ज
- बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने रियो ओलिंपिक में जीता है सिल्वर
- दीपा जिम्नास्टिक में चौथे स्थान पर रहकर मेडल से चूक गईं थी
नई दिल्ली:
भारतीय रेलवे ने रियो ओलिंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और साक्षी मलिक को लग्जरी ‘महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन’ में यात्रा करने के लिये मुफ्त ट्रिप देने की पेशकश की है.
रेलवे से इससे पहले साक्षी के लिये 60 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा भी की थी जो उत्तरी रेलवे में वरिष्ठ क्लर्क है. सिंधु के पिता भी रेलवे में काम करते हैं जबकि उनकी मां रेलवे की पूर्व कर्मचारी हैं. भारतीय रेलवे ने त्रिपुरा की जिमनास्ट दीपा कर्मकार को भी यही पेशकश की, जो काफी करीब से रियो ओलिंपिक में पदक से चूक गईं थी.
आईआरसीटीसी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक ए के मनोचा ने कहा, ‘‘हमें पहलवान साक्षी मलिक और शीर्ष शटलर पीवी सिंधु को सम्मानित करते हुए काफी गर्व महसूस हो रहा है, जिन्होंने रियो ओलिंपिक में पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है.’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमें दीपका कर्मकार को भी सम्मानित करते हुए इतना ही गर्व महसूस हुआ जो ओलिंपिक की जिमनास्टिक स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनीं.’’
आईआरसीटीसी ने ट्वीट किया, ‘‘बधाई हो पीवी सिंधु, दीपका कर्मकार और साक्षी मलिक. भारतीय रेलवे आपको मशहूर महाराजा एक्सप्रेस की ट्रिप देता है’’
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
पीवी सिंधु, दीपा कर्मकार, साक्षी मलिक, महाराजा एक्सप्रेस, PV Sindhu, Dipa Karmakar, Sakshi Malik, Maharaja Express