भारतीय हॉकी टीम को बेल्जियम ने 3-1 से हराया. (फाइल फोटो)
- बेल्जियम ने भारतीय टीम को 3-1 से दी शिकस्त
- पहले मैच में भी बेल्जियम ने भारत को 1-0 से हराया था
- मैच के दूसरे क्वार्टर में बेल्जियम का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए मौजूदा यूरोप दौरे पर बेल्जियम चरण का अंत लगातार दूसरी हार के साथ हुआ. मेजबान बेल्जियम ने दूसरे मैच में भारतीय टीम को 3-1 से शिकस्त दी. बेल्जियम ने एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए दूसरा मुकाबला जीता. इससे पहले बुधवार को शुरुआती मैच बेल्जियम ने एक गोल से जीता था.
यह भी पढ़ें : यूरोप दौरे के पहले मैच में बेल्जियम से हारी भारतीय हॉकी टीम
6 खिलाड़ियों को पदार्पण का मौका
भारत के युवा गोलकीपर सूरज करकेरा ने पहले कुछ मिनटों में शानदार प्रदर्शन करते हुए बेल्जियम को गोल नहीं करने दिया. भारत ने इस दौरे पर युवा टीम उतारी है और सीनियर राष्ट्रीय टीम में 6 खिलाड़ियों को पदार्पण का मौका दिया है. भारत ने शुरुआत अच्छी की और चौथे ही मिनट में अरमान कुरैशी ने शानदार गोल किया. भारत को बढ़त दोगुनी करने का मौका मिला, लेकिन पेनल्टी कॉर्नर पर गोल नहीं हो सका. भारतीयों ने हालांकि बेल्जियम के गोलकीपर विंसेंट वानाश को लगातार व्यस्त रखा.
यह भी पढ़ें : हॉकी टीम के कप्तान श्रीजेश की उपलब्धि, FIH की एथलीट समिति में शामिल हुए
VIDEO: भारतीय हॉकी टीमों के लिए हार ही हार
अच्छा रहा बेल्जियम का प्रदर्शन
कुरैशी ने लगातार दो बार हमले किए, लेकिन वानाश चुनौती के लिए तैयार थे. उन्होंने कोई गोल नहीं होने किया. भारत की बढ़त ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी और 5 मिनट बाद बेल्जियम ने बराबरी की. उसके लिए अमौरी कायस्टर्स ने 9वें मिनट में बराबरी का गोल दागा. दूसरे क्वार्टर में बेल्जियम का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा. लोइक लायपाएर्ट ने 21वें मिनट में शानदार ड्रैग फ्लिक पर दूसरा गोल किया. हाफटाइम से ठीक पहले बेल्जियम ने विक्टर वेगनेज के गोल के दम पर 3-1 की बढ़त बना ली जो अंत तक कायम रही.
इनपुट: भाषा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं