विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2013

इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन : सायना सेमीफाइनल में, जयराम और गुरुसाई हारे

इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन : सायना सेमीफाइनल में, जयराम और गुरुसाई हारे
लंदन ओलिंपिक में कांस्य पदक जीत चुकीं विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी भारत की सायना नेहवाल शानदार जीत के साथ शुक्रवार को इंडोनेशिया ओपन-2013 बैडमिंटन टूर्नामेंट के एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गईं लेकिन पुरुष एकल में अजय जयराम और एमवी गुरुस
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जकार्ता: लंदन ओलिंपिक में कांस्य पदक जीत चुकीं विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी भारत की सायना नेहवाल शानदार जीत के साथ शुक्रवार को इंडोनेशिया ओपन-2013 बैडमिंटन टूर्नामेंट के एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गईं लेकिन पुरुष एकल में अजय जयराम और एमवी गुरुसाई दत्त क्वार्टर फाइनल में हार गए।

सायना ने शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में स्पेन की कारोलिना मार्टिन को 21-16 21-19 से हराया। यह मैच 39 मिनट चला। सायना और मार्टिन के बीच यह पहली भिड़ंत थी।

खिताब बचाने के लिए प्रयासरत सायना का अगले दौर में शनिवार को जर्मनी की दिग्गज खिलाड़ी जूलियन शेंक के साथ होगा। चौथी वरीय शेंक और सायना के बीच अब तक कुल 11 बार भिड़ंत हुई है, जिनमें से आठ बार सायना जीती हैं जबकि तीन बार शेंक ने बाजी मारी है।

पुरुष वर्ग में जयराम को जर्मनी के मार्क ज्वीब्लेर ने 21-16, 21-15 से हराया। यह मैच 34 मिनट चला। दोनों के बीच यह तीसरी भिड़ंत थी। इससे पहले दोनों एक-एक बार विजयी रहे थे।

गुरुसाई को इंडोनेशिया के टॉमी सुगियार्तो ने 19-21 21-11 21-10 से हराया। यह मैच एक घंटे छह मिनट चला। गुरुसाई और टॉमी के बीच यह चौथी भिड़ंत थी। टॉमी तीन बार विजयी रहे हैं जबकि एक बार गुरुसाई जीते हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन, Indonesia Open Badminton, Saina Nehwal, सायना नेहवाल, अजय जयराम, एमवी गुरुसाई
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com