विज्ञापन
This Article is From Oct 21, 2018

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी 2018 : भारत ने पाकिस्‍तान को 3-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की

भारत ने यहां एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी हॉकी टूर्नांमेंट में शनिवार को पाकिस्तान को 3-1 से शिकस्त दी.

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी 2018 : भारत ने पाकिस्‍तान को 3-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी 2018 : भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से दी मात.
  • भारत ने पाकिस्‍तान को 3-1 से दी मात
  • भारत ने दर्ज की लगातारर दूसरी जीत
  • भारत का मुकाबला रविवार को जापान से है
मस्कट: भारत ने यहां एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी हॉकी टूर्नांमेंट में शनिवार को पाकिस्तान को 3-1 से शिकस्त दी. यह टूर्नामेंट में भारत की लगातार दूसरी जीत है. भारत ने इस साल के शुरू में चैंपियंस ट्रॉपी में पाकिस्तान को 4-0 से हराया था. भारत ने जकार्ता के एशियाई खेलों में भी पाकिस्तान को 2-1 से पराजित किया था. हालांकि, पाकिस्तान ने मोहम्मद इरफान जूनियर के गोल की बदौलत भारत पर शुरुआत बढ़त बना ली थी, लेकिन भारत ने दूसरे क्वार्टर में मैच में वापसी करते हुए 24वें मिनट में बराबरी कर ली. 
 

यह भी पढ़ें:  Asian Champions Trophy: भारतीय हॉकी टीम की बड़ी जीत में दिलप्रीत सिंह ने बनाई हैट्रिक

33वें मिनट में दूसरा गोल कर भारत ने बढ़त ली और 42वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने मैदानी गोल दागकर इस बढ़त को 3-1 कर दिया. भारत का मुकाबला रविवार को जापान से है. इससे पहले भारतीय पुरुष टीम ने बीते गुरुवार देर रात खेले गए पहले मैच में मेजबान टीम ओमान को 11-0 से मात दी थी. ललित उपाध्याय ने 17वें मिनट में गोल कर भारतीय टीम का खाता खोला था. 

VIDEO: हॉकी टीम के नए कोच हरेंद्र सिंह ने कहा-मैं टीम के लड़कों और उनकी हॉकी को अच्छे समझता हूं
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Beat Pakistan, Asian Champions Trophy Hockey 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com