विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2016

शॉट पटर इंदरजीत का बी सैंपल भी पॉजिटिव, रियो जाने की संभावनाओं पर 'ग्रहण'

शॉट पटर इंदरजीत का बी सैंपल भी पॉजिटिव, रियो जाने की संभावनाओं पर 'ग्रहण'
इंदरजीत सिंह ने खुद को निर्दोष बताया है
  • 'ए' सैंपल में प्रतिबंधित दवा एंड्रोस्ट्रोने और एटियोकोलानोलोने मिली थी
  • इंदरजीत सिंह ने सैंपल से छेड़छाड़ का आरोप लगाया
  • रियो के लिए क्वालिफाई करने वाले पहले ट्रैक एंड फील्ड एथलीट हैं इंदरजीत
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: गोला फेंक एथलीट (शॉट पटर) इंदरजीत सिंह के रियो ओलिंपिक खेलों में भाग लेने के सपने को एक और झटका लगा है, क्योंकि डोपिंग टेस्ट के लिए लिया गया उनका 'बी' सैंपल पॉजिटिव पाया गया है. इंदरजीत सिंह का आरोप है कि उनके नमूने से छेड़छाड़ की गई.

28-वर्षीय इंदरजीत का 'ए' सैंपल भी पॉजिटिव पाया गया था और उसमें प्रतिबंधित दवा 'एंड्रोस्ट्रोने' तथा 'एटियोकोलानोलोने' की मात्रा मिली थी. इंचियोन एशियन खेलों-2014 में कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी इंद्रजीत ऐसे पहले भारतीय 'ट्रैक एंड फील्ड' एथलीट हैं, जिन्होंने रियो ओलिंपिक 2016 के लिए क्वालीफाई किया था.

इंदरजीत ने कहा, 'मेरे नमूने के जरिए मुझे इस आरोप में फंसाए जाने की कोशिश की जा रही है. मेरे पदक जीतने के अवसर थे और कई लोगों का मानना है कि यह मुझे भारतीय खेल जगत में लोकप्रिय बना सकता है और तब मैं उनके लिए अधिक परेशानियां खड़ी कर सकता हूं. नाडा ने हाल के माह में मेरा करीब पांच बार परीक्षण किया और हमेशा मैं इसमें सफल रहा.'

वाडा के नए नियमों के आधार पर इंदरजीत सिंह पर चार साल के प्रतिबंध की भी आशंका जताई जा रही है. गौरतलब है कि पहलवान नरसिंह यादव भी डोपिंग विवाद में फंसे थे, लेकिन सोमवार को नाडा ने उन्हें क्लीन चिट दे दी, जिसके बाद उनके रियो जाने का रास्ता साफ हो गया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
इंदरजीत सिंह, गोला फेंक एथलीट, रियो ओलिंपिक 2016, डोपिंग, नाडा, नरसिंह यादव, Inderjeet Singh, Rio Olympics 2016, Shot Putter, NADA, Doping, Narsingh Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com