भारतीय टीम अगले महीने वेस्टइंडीज का सामना करेगी. दोनों देशों के बीच होने वाली वनडे सीरीज के लिए केएल राहुल टीम इंडिया के उपकप्तान हो सकते हैं. इस दौरे के लिए टीम का चयन 4 अक्टूबर को हो सकता है जो अजीत अगरकर का आखिरी असाइनमेंट हो सकता है. वहीं आज रात 8 बजे से भारत-श्रीलंका महिला एशिया कप में खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगे, जबकि शाम 7 बजे से पुरुष टीम अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज की अगुवाई करेगी. जबकि हॉकी में महिला जूनियर टीम ने एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है. वहीं यूएस ओपन का फाइनल हारने के बाद सबालेंका ने जिस तरह से कोर्ट पर गुस्सा निकाला है, उसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं.
वेस्टइंडीज दौरे की संभावित टीम
अनुभवी केएल राहुल को वेस्टइंडीज के खिलाफ़ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के लिए भारत का उप-कप्तान बनाया जा सकता है. शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम कैरेबियाई टीम के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ की शुरुआत तिरुवनंतपुरम से करेगी. वेस्टइंडीज सीरीज और ईरानी कप के लिए टीम का चयन 16 सितंबर को किया जाएगा. जो अफ़गानिस्तान के खिलाफ़ दूसरे टी20 मैच के एक दिन बाद होगा. इस चयन बैठक में चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर भी शामिल होंगे. दिलचस्प बात यह है कि यह चयन बैठक अगरकर के तय कॉन्ट्रैक्ट पीरियड का आखिरी काम होगा, जो 4 अक्टूबर को खत्म हो रहा है. यहां पढ़ें पूरी खबर.
भारत-अफगानिस्तान के बीच पहला टी20
आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत-अफगानिस्तान के बीच सीरीज का पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला जाएगा. यह सीरीज भारत को एशियन गेम्स के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन के सवालों का जवाब देने के लिए अहम हैं. यहां पढ़ें मैच की हर अपडेट.
भारत-श्रीलंका फाइनल
आज महिला एशिया कप में भारतीय टीम का सामना श्रीलंका से होना है. दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से यह मुकाबला शुरू होगा. भारतीय टीम हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में आठवीं बार खिताब जीतने उतरेगी. यहां पढ़ें मैच की हर अपडेट.
भारत तीसरी बार बना चैंपियन
रविवार को खेले गए कड़े मुकाबले में चीन को 1-0 से हराकर भारतीय महिला टीम ने लगातार तीसरी बार एएचएफ जूनियर एशिया कप का खिताब जीता और जूनियर महिला हॉकी विश्व कप के लिए क्वालिफाई किया. इस जीत में सानिका चंद्रकांत माने का शुरुआती गोल निर्णायक साबित हुआ. सानिका ने 17वें मिनट में गोल किया और डिफेंडिंग चैंपियन ने अपना महाद्वीपीय खिताब बरकरार रखा. यहां पढ़ें पूरी खबर.
निगार सुल्ताना के हाथ न मिलाने पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
दुबई में खेले गए महिला एशिया कप 2026 के सेमीफ़ाइनल में टॉस के बाद बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया. इसकी वजह साफ नहीं है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने इस घटना से खुद को अलग कर लिया है और कहा है कि यह उनका अपना फैसला था. यहां पढ़ें पूरी खबर
तिहरा शतक जड़ सलमान अली आगा ने दिया करारा जवाब
पाकिस्तान के व्हाइट-बॉल कप्तान सलमान अली आगा ने प्रेसिडेंट्स कप में किंग्समैन एकेडमी के लिए नाबाद 300 रन बनाकर तहलका मचा दिया. सलमान अली आगा ने विरोधी टीम के बॉलिंग अटैक का डटकर सामना किया और 42 चौकों और 6 छक्के लगाए. उनकी यह पारी हाल के घरेलू क्रिकेट की सबसे यादगार पारियों में से एक बन गई. सलमान अली आगा ने सिर्फ 336 गेंदें खेलीं और मैच के दूसरे दिन अपनी टीम को 565/7 के विशाल स्कोर तक पहुंचाने में मदद की. यहां पढ़ें पूरी खबर
शमी को ड्रॉप करने पर अजीत अगरकर पर फूटा पूर्व क्रिकेटर का गुस्सा
भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी घरेलू क्रिकेट में लगातार बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं लेकिन उनको भारतीय टीम में मौका नहीं मिल रहा है. ऐसे में अब पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने मोहम्मद शमी की वकालत की है और सवाल खड़ा किया है कि आखिर शमी को टीम में मौका क्यों नहीं मिल रहा है. भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा का मानना है कि उम्र कोई वजह नहीं हो सकती,उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क से तुलना की, जो शमी की ही उम्र के हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर
भारत ने छठी बार जीता खिताह
रविवार को मोकी ट्रेनिंग बेस पर खेले गए फ़ाइनल में दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने अपना छठा एशिया कप ख़िताब जीता और अपना ही रिकॉर्ड और बेहतर किया. भारतीय पुरुष टीम ने लगातार चौथी बार यह कॉन्टिनेंटल ख़िताब जीता और FIH जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भी अपनी जगह पक्की कर ली. इस मुक़ाबले में भारतीय टीम का दबदबा रहा; भारत के लिए अजीत यादव, अनमोल एक्का, प्रभदीप सिंह और आशु मौर्य ने गोल किए, जबकि कोरियाई टीम की ओर से एकमात्र गोल ली मिनह्योक ने किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं