विमेंस एशिया कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम ने एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली. पुरस्कार समारोह में मैच अधिकारियों और श्रीलंकाई खिलाड़ियों को मेडल देने के बाद कार्यक्रम समाप्त हो गया और भारतीय टीम समारोह में शामिल नहीं हुई। इससे पहले साल 2025 में भी पुरुष टीम ने नकवी से एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार किया था. भारतीय टीम को अबतक वह ट्रॉफी नहीं मिली है. वहीं, मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि जैसे ही प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान स्टेज पर स्मृति मंधाना ने मोहसिन नकवी को देखा तो वह तुरंत ही ड्रेसिंग रूम में चलीं गई.
सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. दअरसल, हुआ ये कि जब मैच जीतने के बाद अवार्ड सेरेमनी कि बारी आयी और भारतीय खिलाड़ी ट्रॉफी का इंतजार कर रहे थे लेकिन जैसे ही मोहसिन नकवी को देखा तो भारतीय खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में चले गए, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि स्मृति मांधना वापस ड्रेसिंग रूम की तरफ जाते हुए नजर आ रही है.
जब मोहसिन नक़वी को देखकर स्मृति मांधना वापस ड्रेसिंग रूम में चली गयीं...
— Ankit Gupta ( ABP News) 🇮🇳 (@ReporterAnkitG) September 14, 2026
मैच जीतने के बाद जब अवार्ड सेरेमनी कि बारी आयी और भारतीय खिलाड़ी ट्रॉफी का इंतजार कर रहे थे लेकिन जैसे ही मोहसिन नकवी को ट्रॉफी के साथ देखा तो भारतीय खिलाड़ी वापस और ड्रेसिंग रूम में चले गए, इस वीडियो में… pic.twitter.com/zknd2GAelj
भारतीय महिला टीम की शानदार जीत
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने मौजूदा चैंपियन श्रीलंका को 72 रनों से मात देकर रिकॉर्ड आठवीं बार विमेंस एशिया कप खिताब अपने नाम किया. चैंपियन टीम का प्रदर्शन हर क्षेत्र में शानदार रहा; गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने मिलकर देश को खिताब जीता.
184 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 111 रनों पर ऑलआउट हो गई, जिसके बाद भारत ने ट्रॉफी उठाई और एक बार फिर एशियाई चैंपियन बना. स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की अर्धशतकीय पारियों और उनके बीच हुई रिकॉर्ड 129 रनों की ओपनिंग साझेदारी के बाद, भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया. श्री चरणी ने चार विकेट लिए और दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट चटकाए. क्रांति गौड़, शेफाली और प्रेमा रावत ने भी एक-एक विकेट अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, नंबर 1 पर फिल एलन, सबसे कम गेंदों में 6000 टी20 रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
ये भी पढ़ें- भारत के फैसले से उड़ी मोहसिन नकवी के चेहरे की रंगत! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन, स्टेडियम से 'भागते' आए नजर
ये भी पढ़ें-\ 'तेज गेंदबाज' की टॉप 20 में एंट्री, नंबर 1 नीरज चोपड़ा, 80m से ज्यादा दूर भाला फेंकने वाले भारतीय जैवलिन थ्रोअर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं