विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2015

रिकॉर्ड के पीछे मैं नहीं, मेरे पीछे रिकॉर्ड भागते हैं : रोनाल्डो

रिकॉर्ड के पीछे मैं नहीं, मेरे पीछे रिकॉर्ड भागते हैं : रोनाल्डो
रोनाल्डो (फाइल फोटो)
मेड्रिड: स्पेन के अग्रणी फुटबॉल क्लब रियल मेड्रिड के लिए खेलने वाले पुर्तगाल के करिश्माई स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का कहना है कि वह कभी रिकॉर्ड के पीछे नहीं भागते बल्कि रिकॉर्ड ही उनके पीछे आते हैं। मंगलवार को हुए चैम्पियंस लीग के मैच में मेड्रिड ने मालमो को 8-0 से करारी शिकस्त दी जिसमें रोनाल्डो ने चार गोल किए।

1965 के बाद यूरोपियन प्रतियोगिता में यह पहली बार हुआ है कि मेड्रिड के किसी खिलाड़ी ने एक मैच में चार गोल किए हों। इससे पहले फेरेंस पुस्कास ने फेनूर्ड रोटर्डम के खिलाफ यह कारनामा किया था। वेबसाइट 'ईएसपीएनएफसी' से बात करते हुए रोनाल्डो ने कहा, "मैं बुहत खुश हूं। यह टीम के लिए अच्छा मैच साबित हुआ। हम जानते थे कि हम इस मैच में अच्छा कर सकते हैं।"

अपने प्रदर्शन पर उन्होंने आगे कहा, "व्यक्तिगत तौर पर एक और रिकॉर्ड अपने नाम करने पर मैं बेहद खुश हूं। मैं रिकॉर्ड के पीछे नहीं भागता बल्कि रिकॉर्ड मेरे पीछे भागते हैं।" क्लब छोड़ने की बात पर उन्होंने कहा, "मैं क्लब छोड़ कर कहीं नहीं जा रहा। अटकलें हर जगह होती हैं। इस क्लब ने मुझे बहुत कुछ दिया है, मैं इसके साथ खुश हूं।"

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
क्रिस्टियानो रोनाल्डो, रियल मेड्रिड, स्पेन, पुर्तगाल, रिकॉर्ड, Christiano Ronaldo, Real Madrid, Spain, Portugal, Record
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com