एचएस प्रणय ने श्रीकांत को 15-8, 15-11 से हराया (फाइल फोटो)
- प्रणय ने टूर्नामेंट में लगातार 10वीं जीत हासिल की
- मुकाबला सीधे गेम में 15-8, 15-11 से जीता
- श्रीकांत की सीजन में यह लगातार दूसरी हार है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:
एचएस प्रणय ने प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के मुकाबले में देश के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को हराकर बड़ा धमाका किया है. इस जीत के सहारे प्रणय ने इस टूर्नामेंट में लगातार 10वीं जीत दर्ज की. प्रणय को इस साल हुई नालामी में अहमदाबाद स्मैश मास्टर्स टीम ने 62 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था. उन्होंने ऐसे समय में श्रीकांत पर जीत हासिल की, जब उनकी टीम 0-3 से पीछे थे. अहमदाबाद टीम मिश्रित युगल और अवध वारियर्स का ट्रम्प मैच हार चुकी थी. प्रणय पर टीम को मुकाबले में बनाये रखने का सारा दारोमदार था और उन्होंने श्रीकांत को 15-8, 15-11 से हराते हुए अपनी टीम को अहम एक अंक दिलाया.
यह भी पढ़ें: एचएस प्रणय सिंगल्स की रैंकिंग में 10वें स्थान पर पहुंचे
खास बात यह है कि इस साल की नालामी में 56.1 लाख रुपये की बोली हासिल करने वाले श्रीकांत की यह इस सीजन में लगातार दूसरी हार है. दूसरी ओर, प्रणय बीते दो सीजन से अजेय हैं.
वीडियो: वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीतकर लौटीं सिंधु
अवध के लिए इससे पहले पारुपल्ली कश्यप ने ट्रम्प मैच में सौरभ वर्मा को 14-15, 15-12, 15-14 से मात दी. उससे पहले हुए मिश्रित युगल मुकाबले में अवध की तरफ से कोर्ट पर उतरी क्रिस्टिना पेडरसन ( डेनमार्क) और तान चुन मान (हांगकांग) की जोड़ी ने अहमदाबाद की लॉ च्यूक हिम (चीन) और कैमिला जुल (डेनमार्क) की जोड़ी को तीन गेम तक चले मुकाबले में 14-15, 15-12, 15-14 से शिकस्त देते हुए अपनी टीम का खाता खोला था. (इनपुट: एजेंसी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं