लंदन ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल, पारूपल्ली कश्यप और अजय जयराम गुरुवार को हांगकांग ओपन सुपर सीरीज टूर्नामेंट के दूसरे दौर में हार गए।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हांगकांग:
लंदन ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल, पारूपल्ली कश्यप और अजय जयराम गुरुवार को हांगकांग ओपन सुपर सीरीज टूर्नामेंट के दूसरे दौर में हार गए।
टूर्नामेंट की तीसरी वरीय सायना को चीन की लिंग वांग ने हराया। सायना को लिंग के खिलाफ 19-21, 15-21 से हार मिली। इस जीत के साथ विश्व की 62वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी लिंग ने सायना के खिलाफ अपना रिकार्ड बेहतर कर लिया है।
दोनों के बीच अब तक छह मुकाबले हुए हैं, जिनमें से चार में लिंग की जीत हुई है जबकि दो में सायना विजयी रही हैं।
सायना की हार के साथ महिला एकल में भारत की चुनौती समाप्त हो गई। इसके अलावा मिश्रित युगल और महिला युगल में भी भारत को निराशा मिली है।
महिला युगल में प्रांद्या गडरे और अश्विनी पोनप्पा को दूसरे दौर में थाईलैंड की दुआनगोंग अरूनकेसोर्न और कुंचाला वी. की जोड़ी ने 29 मिनट में 21-17, 21-18 से पराजित किया।
मिश्रित युगल में चीन की चेन जुई और जिन मा की जोड़ी ने प्रणव चोपड़ा और सिकी रेड्डी को 21-16, 21-10 से हराया। यह मैच 31 मिनट चला।
पुरुषों के एकल वर्ग में जयराम को विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी मलेशिया के ली चोंग वेई के हाथों हार मिली। वेई ने जयराम को 21-18, 21-19 से हराया। जयराम ने हालांकि वेई को संघर्ष करने पर मजबूर किया।
इसी तरह पुरुष एकल में एक और भारतीय कश्यप को भी हार मिली। कश्यप को हालांकि इंडोनेशिया के टॉमी सुगात्रो के खिलाफ रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। मुकाबले से हटते वक्त कश्यप 6-11 से पिछड़ रहे थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं