विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2016

'क्‍या वे उम्‍मीद कर रहे थे मैं मेकअप किट ले जा रहा हूं', जुर्माने के बाद एयर एशिया पर बिफरे श्रीजेश

'क्‍या वे उम्‍मीद कर रहे थे मैं मेकअप किट ले जा रहा हूं', जुर्माने के बाद एयर एशिया पर बिफरे श्रीजेश
पीआर श्रीजेश (फाइल फोटो)
  • जुर्माने के बाद गोलकीपर श्रीजेश ने ट्विटर पर अपनी निराशा जताई
  • 'अधिक सामान' के कारण लगे जुर्माने की रसीद की फोटो भी पोस्‍ट की
  • एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की खिताबी जीत के बाद लौटे थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली: भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने आज अपनी नाराजगी विमान कंपनी एयर एशिया पर निकाली जिसने अधिक सामान के लिए उन पर जुर्माना लगाया.

श्रीजेश एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान पर 3-2 की जीत के बाद स्वदेश लौट रहे थे और उनके पास उनका खेल का सामान था. पता चला है कि अतिरिक्त सामान के रूप में ‘खेल का सामान’ रखने के लिए श्रीजेश पर 1500 रुपये का जुर्माना लगा.

श्रीजेश ने इसके बाद ट्विटर पर अपनी निराशा जताई. उन्‍होंने  ट्वीट किया, ‘खेल के सामान के बैग के लिए जो 15 किग्रा से कम होना चाहिए, अतिरिक्त राशि. क्या वे उम्मीद कर रहे थे कि मैं मेकअप किट लेकर जा रहा हूं.’ श्रीजेश ने इस दौरान जुर्माने की रसीद की फोटो भी पोस्ट की.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पीआर श्रीजेश, जुर्माना, एयर एशिया, PR Sreejesh, Fine, Air Asia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com