विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2015

यूरोप दौरा: हॉकी में भारत का फ्रांस से मुकाबला आज

यूरोप दौरा: हॉकी में भारत का फ्रांस से मुकाबला आज
फाइल फोटो
ले टोक्वे (फ्रांस): यूरोप दौरे पर गई भारतीय हॉकी टीम का फ्रांस के खिलाफ पहला मुकाबला सोमवार को है। मैच भारतीय समय के अनुसार रात 9.30 बजे शुरू होगा। भारतीय हॉकी टीम फ्रांस के साथ दो मैचों की सीरीज खेलेगी।

मुख्य कोच पॉल वैन ऐस को हटाए जाने के बाद भारत का यह पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच होगा। ऐस के जाने के बाद  उच्च गुणवत्ता निदेशक रोएलांट ऑल्टमैंस की मुख्य कोच के रूप में नियुक्ति की गई है।

भारतीय टीम का फ्रांस से अगला मुकाबला बुधवार को होगा। उसके बाद वह स्पेन के साथ तीन मैचों की सीरीज खेलेगी। यह यूरोपीय दौरा इसी वर्ष नवंबर-दिसंबर में होने वाले हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) फाइनल्स की तैयारियों के मद्देनजर आयोजित किया गया है।

गौरतलब है कि भारतीय टीम पिछले महीने बेल्जियम में हुए हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) के सेमीफाइनल में चौथा स्थान हासिल करने में सफल रही थी।

भारतीय टीम को एचडब्ल्यूएल के 2012-13 और 2014-15 दोनों संस्करणों के सेमीफाइनल में फ्रांस के खिलाफ खेलना पड़ा और दोनों ही मुकाबलों में भारतीय टीम विजेता रही।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हॉकी मैच, हॉकी यूरोप दौरा, भारतीय हॉकी, यूरोप दौरा-भारतीय हॉकी टीम, भारत-फ्रांस हॉकी मुकाबला, Hockey Match, Hockey Europe Tou, Hockey European Tour, India-france Hockey Match
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com