मुम्बई मैजिशियंस टीम ने संदीप सिंह के नेतृत्व में बुधवार को महेंद्रा हॉकी स्टेडियम में जोरदार खेल दिखाते हुए हीरो एचआईएल के पहले संस्करण में जीत का खाता खोला। मैजिशियंस ने उत्तर प्रदेश विजार्ड्स को 4-0 से मात दी। इस टीम की आठ मैचों में यह पहली जीत है। इसस
                                            
                                            क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
 हमें बताएं।
                                        
                                                                                मुम्बई: 
                                        मुम्बई मैजिशियंस टीम ने संदीप सिंह के नेतृत्व में बुधवार को महेंद्रा हॉकी स्टेडियम में जोरदार खेल दिखाते हुए हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के पहले संस्करण में जीत का खाता खोला। मैजिशियंस ने उत्तर प्रदेश विजार्ड्स को 4-0 से मात दी। इस टीम की आठ मैचों में यह पहली जीत है। इससे पहले के सभी मैचों में इसे हार का सामना करना पड़ा था।
डाबर ग्रुप की फ्रेंचाइजी टीम-मैजिशियंस के लिए जॉनी जसरोटिया ने 13वें, जॉर्ज विल्सन ने 45वें और संदीप सिंह ने 52वें और 66वें मिनट में गोल किए। संदीप और जसरोटिया ने पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदला जबकि विल्सन ने एक बेहतरीन फील्ड गोल किया।
मैच का खाता 13वें मिनट में जसरोटिया ने खोला। भारत के मिडफील्डर जसरोटिया ने अपने एक जमीनी फ्लिक के माध्यम से विजार्ड्स के गोलकीपर को जार्ज बेजेले को छका दिया। गेंद गोलकीपर के पैरों के बीच से होती हुई, गोलपोस्ट में घुस गई।
मध्यांतर तक मैजिशियंस 1-0 से आगे थे। 42वें मिनट में विजार्ड्स को लगातार दो पेनाल्टी कार्नर मिले लेकिन वह इन्हें भुना नहीं सके। 45वें मिनट में विल्सन ने विजार्ड्स की रक्षापंक्ति को छकाते हुए एक शानदार मैदानी गोल किया।
52वें मिनट में मैजिशियंस को फिर पेनाल्टी कार्नर मिला, जिस पर संदीप ने एक ऊंचे फ्लिक पर गोल करके अपनी टीम को 3-0 से आगे कर दिया। संदीप के टूर्नामेंट के 11वें गोल पर स्थानीय दर्शकों ने जोरदार प्रतिक्रिया की।
संदीप ने 66वें मिनट में हासिल पेनाल्टी कार्नर पर एक और गोल करके अपनी टीम की बढ़त को 4-0 कर दिया। संदीप ने सीधे फ्लिक पर एक आसान गोल किया। यह उनका 12वां गोल है।
पांच टीमों की तालिका में मैजिशियंस अब भी अंतिम स्थान पर हैं। उसके खाते में 12 अंक हैं जबकि दिल्ली वेवराइर्ड्स ने सात मैचों से 32 अंक जुटाए हैं। वह पहले स्थान पर है। रांची राइनोज ने सात मैचों से 27 अंक जुटाए हैं। जेपी पंजाब वॉरियर्स (20) तीसरे और उत्तर प्रदेश विजार्ड्स (17) चौथे क्रम पर हैं।
                                                                        
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं