पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट में सचिन के 100वें अंतरराष्ट्रीय शतक से चूकने से काफी निराश हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
Kolkata:
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन सचिन तेंदुलकर के 100वें अंतरराष्ट्रीय शतक से चूकने से काफी निराश हैं और उन्हें लगता है कि मुंबई में इस उपलब्धि को हासिल करने का उनके पास बढ़िया मौका था। तेंदुलकर रवि रामपॉल की गेंद पर 94 रन पर आउट हो गए थे। गांगुली ने रणजी ट्रॉफी के अभ्यास सत्र के दौरान टीवी पर सचिन को आउट होते देखा, जिससे वह भी दुनिया के सभी प्रशंसकों की तरह निराश हो गए। उन्होंने कहा, यह सचमुच निराशाजनक था। मुंबई में उसके लिए 100वां अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने का सर्वश्रेष्ठ मौका हो सकता था।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
क्रिकेट, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, महाशतक, मुंबई टेस्ट