गौतम गंभीर के अनफिट होने पर टीम इंडिया के सामने ओपनिंग की समस्या खड़ी हो जाएगी। वीरेंद्र सहवाग पहले ही टीम में नहीं है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
गौतम गंभीर के अनफिट होने पर टीम इंडिया के सामने ओपनिंग की समस्या खड़ी हो जाएगी। वीरेंद्र सहवाग पहले ही टीम में नहीं है ऐसे में टीम को फर्स्ट च्वाइस, सेकेंड च्वाइस नहीं बलकि थर्ड च्वाइस ओपनर के साथ मैदान पर उतरना होगा। इस सूरत में पार्थिव पटेल और सचिन तेंदुलकर पर टीम को अच्छी शुरुआत देने की जिम्मेदारी होगी। पार्थिव के अभ्यास मैचों में बेहतर प्रदर्शन करके उनके फॉर्म में होने का संकेत दे दिया है। लेकिन चिंता सचिन तेंदुलकर को लेकर है जो ना तो टेस्ट मैचों में कुछ कमाल कर पाए और ना ही उसके बाद हुए अभ्यास मैच में उनका बल्ला बोला।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
गौतम गंभीर, ओपनिंग, सहवाग, टीम