भारतीय क्रिकेट टीम को उस समय एक और झटका लगा जब गौतम गंभीर को इंग्लैंड दौरे के बाकी मैचों के लिए बाहर कर दिया गया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन:
खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही भारतीय क्रिकेट टीम को आज उस समय एक और झटका लगा जब गौतम गंभीर को इंग्लैंड दौरे के बाकी मैचों के लिए बाहर कर दिया गया है क्योंकि वह चोट से उबर पाने में नाकाम रहे। टीम प्रबंधक शिवलाल यादव ने बताया कि गंभीर एक नेत्र विशेषज्ञ के पास गए थे और लगता है वह फिलहाल चोट से उबर नहीं पाए हैं। गंभीर को ओवल में चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन केविन पीटरसन का कैच पकड़ने की कोशिश में सिर में चोट लग गई थी। ओवल टेस्ट के आखिरी दिन स्टुअर्ट ब्रॉड के एक बाउंसर के हेलमेट में लगने से उनकी स्थिति और बिगड़ गई। यादव के मुताबिक गंभीर की जगह लेने वाले का नाम अब तक तय नहीं किया गया है और कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों तथा चयनकर्ताओं से इस बारे विचार विमर्श करेंगे।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
गौतम गंभीर, इंग्लैंड दौरा, मैच