विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2019

FORMULA-1: लुइस हेमिल्टन ने अबु धाबी ग्रां. प्री. में हासिल की पोल पोजीशन

FORMULA-1: लुइस हेमिल्टन ने अबु धाबी ग्रां. प्री. में हासिल की पोल पोजीशन
लुइस हैमिल्टन
अबुधाबी:

मर्सिडीज टीम के ब्रिटिश चालक लुइस हेमिल्टन (lewis Hamilton)ने अबू धाबी ग्रां प्री में शनिवार को क्वालीफाइंग रेस में पोल पोजिशन हासिल कर लिया और अब वह मुख्य रेस में पहले स्थान से शुरुआत करेंगे. रिपोर्ट के अनुसार, अमरीकी ग्रां. प्री. के रूप में इस महीने की शुरुआत में अपना छठा फॉर्मूला-1 खिताब जीतने वाले हेमिल्टन ने अपने करियर में 88 बार पोल पोजिशन हासिल किया है.

यह भी पढ़ें:   रॉ वूमैंस चैंप‍ियन Becky Lynch ने हास‍िल की बड़ी उपलब्‍ध‍ि, रोंडा राउजी के र‍िकॉर्ड को पीछे छोड़ा

34 वर्षीय हेमिल्टन ने यहां यस मरिना सर्किट में एक मिनट 34.779 सेकेंड के समय के साथ क्वालीफाइंग रेस में पहला स्थान हासिल किया. वालटेरी बोटास अपने टीम साथी हेमिल्टन से 0.194 सेकेंड पीछे रहे और उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा.

VIDEO: पिंक बॉल बनने की पूरी कहानी, स्पेशल रिपोर्ट.

रेड बुल के फॉमूर्ला-1 ड्राइवर नीदरलैंड्स के मैक्स वेस्टार्पेन ने तीसरा स्थान हासिल किया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com