प्रतीकात्मक फोटो
- गोबेशाबी, शरियाती और मो. सरदारी ने दागे गोल
- ईरानी टीम नौ अंक के साथ ग्रुप में टॉप पर रही
- कोस्टारिका और गिनी का है एक-एक अंक
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मडगांव:
ईरान ने फीफा अंडर 17 वर्ल्डकप के ग्रुप सी मैच में आज यहां कोस्टारिका को 3-0 से हराकर अपने तीनों ग्रुप मैचों में जीत दर्ज की. गिनी और जर्मनी को हराकर ईरान की टीम पहले ही प्री क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर चुकी थी. ईरान टीम की ओर से मोहम्मद गोबेशावी (25वें मिनट), ताहा शरियाती (29वें मिनट) और मोहम्मद सरदारी (89वें मिनट) ने गोल दागे. टीम तीन मैचों में नौ अंक के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रही. कोस्टारिका और गिनी के एक-एक अंक हैं. ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाला ईरान गोवा में ही रहेगा और 17 अक्तूबर को ग्रुप ए, बी या एफ में तीसरे स्थान पर रहने वाली सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक से भिड़ेगा. ग्रुप में शीर्ष पर रहने के इरादे से ईरान की टीम पांच डिफेंडर के साथ उतरी और उसने कोस्टारिका के हमलों को नाकाम किया जबकि टीम स्वयं तीन गोल दागे. कोस्टारिका ने पहले हाफ में चार मिनट के भीतर दो पेनल्टी गंवाई जिसमें से पहली पर ईरान के कप्तान गोबेशावी जबकि दूसरे पर शरियाती ने गोल दागा. मध्यांतर तक ईरान की टीम 2-0 से आगे थी.
वीडियो: नेमार के गोल से ब्राजील ने जीता ओलिंपिक गोल्ड
कोस्टारिका को नाकआउट की उम्मीद जीवंत रखने के लिए जीत की दरकार थी लेकिन ईरान के डिफेंडरों ने उसे कोई मौका नहीं दिया. मध्यांतर के बाद मैच के अंतिम लम्हों में सरदारी ने एक और गोल दागकर ईरान की 3-0 से जीत सुनिश्चित की.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं